1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुद का मजाक उड़ाकर लोगों को हंसा रही हैं अनुष्का शर्मा, 'सूई धागा' फिल्म से शेयर किया अपना फनी मीम

खुद का मजाक उड़ाकर लोगों को हंसा रही हैं अनुष्का शर्मा, 'सूई धागा' फिल्म से शेयर किया अपना फनी मीम

 Published : Apr 04, 2020 10:27 am IST,  Updated : Apr 04, 2020 10:27 am IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली घर में बंद हैं। कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है।

anushka sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा ने खुद का मजाक बनाकर लोगों को हंसाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय पति विराट कोहली संग सेल्फ आइसोलेशन में है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टेटस में अपनी कई फोटोज और मीम्स शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग घर पर हैं, वो महान हैं। बता दें कि देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस घातक महामारी से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 2500 के पार पहुंच गया है। 

अनुष्का शर्मा ने एक मीम शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि क्वारंटाइन के पहले दिन और 21 दिन लोग कैसे लगेंगे। उन्होंने ये भी लिखा, 'बोर हो रहे हैं, चलो थोड़ा हंस लो।'

anushka sharma
अनुष्का ने खुद पर बना मीम शेयर किया

anushka sharma
अनुष्का शर्मा ने शेयर किया मीम

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का ने हाल ही में कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में अपनी ओर से सहयोग देने का संकल्प लिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन