1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, लिखा- हम सभी चीजों के लिए आभारी हैं...

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, लिखा- हम सभी चीजों के लिए आभारी हैं...

 Published : May 09, 2020 08:39 pm IST,  Updated : May 09, 2020 08:42 pm IST

विराट इन दिनों लॉकडाउन में अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

Virat Kohli Anushka Sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की थ्रोबैक फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की है। ये दोनों के वेकेशन की थ्रोबैक फोटो है। बता दें कि विराट इन दिनों लॉकडाउन में अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं और अक्सर फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

विराट कोहली ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नरम हवाओं का थ्रोबैक.. पेड़ों की सरसराहट.. उस सर्दियों की बर्फ का स्पर्श.. हम सभी चीजों के लिए आभारी हैं। जैसे हम हमेशा से रहे हैं।'

लॉकडाउन के चलते घर पर ही मनाया बर्थडे

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उन्होंने एक कविता लिखते हुए सभी दुखों व पीड़ाओं के खत्म होने की इच्छा जताई। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी लिखी इस कविता को साझा किया। अभिनेत्री ने इस दिन अपना जन्मदिन कोविड-19 को फैलने से रोकने के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में अपने घर पर रहते हुए ही मनाया। 

निर्माता के तौर पर किया डेब्यू

अभिनय की बात करें, अनुष्का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक निमार्ता के तौर पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। अनुष्का के बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स ने अमेजन प्राइम के ओरिजिनल सीरीज 'पाताल लोक' का निर्माण किया है, जिसे 15 मई से प्रसारित किया जाएगा।

कोरोना के खिलाफ जारी जंग में किया योगदान

बता दें कि हाल ही में अनुष्का और विराट ने मुंबई पुलिस वेलफेयर में 5 लाख रुपये का योगदान दिया है। गौरतलब है कि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। इससे पहले भी दोनों पीएम केयर्स फंड में डोनेट कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने धनराशि का खुलासा नहीं किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन