1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपारशक्ति खुराना के घर आने वाला है नया सदस्य, वाइफ संग फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

अपारशक्ति खुराना के घर आने वाला है नया सदस्य, वाइफ संग फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

 Published : Jun 04, 2021 08:29 am IST,  Updated : Jun 04, 2021 08:29 am IST

अपारशक्ति खुराना ने पत्नी आकृति संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Aparshakti Khurana announcing wife Aakriti Khurana pregnancy shares baby bump picture - India TV Hindi
अपारशक्ति खुराना के घर आने वाला है नया सदस्य, वाइफ संग फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी  Image Source : INSTAGRAM: APARSHAKTI_KHURANA

मशहूर एक्टर अपारशक्ति खुराना ने वाइफ आकृति खुराना की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी पत्नी का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट पर जाने-माने सेलेब्स और फैंस उन्हें नए मेहमान के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

अपारशक्ति खुराना ने वाइफ के बेबी बंप पर किस करते हुए फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- "लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फ़ैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं #PreggerAlert।'

अपारशक्ति के इस पोस्ट पर कार्तिक आर्यन, नीति मोहन, तुलसी कुमार, सुनील ग्रोवर, नीना गुप्ता, हुमा कुरैशी, सान्या मल्होत्रा और अंगद बेदी सहित तमाम हस्तियों ने कमेंट कर बधाई दी है। 

अपारशक्ति खुराना और आकृति की शादी सितंबर 2014 में हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात एक डांस क्लास के दौरान हुई थी। 

अपारशक्ति ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और सफलता का मुकाम हासिल किया। वो आखिरी बार रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में नज़र आए थे, जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी थे। वो अपनी पहली सोलो मूवी 'हेलमेट' में नज़र आएंगे, जिसमें प्रनूतन बहल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन