1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Namaste England Poster: प्यार की नई परिभाषा देते नजर आए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा

Namaste England Poster: प्यार की नई परिभाषा देते नजर आए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा

 Published : Aug 14, 2018 11:07 am IST,  Updated : Aug 14, 2018 11:07 am IST

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों के प्रोजेक्टस में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ वक्त से उनकी फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' को लेकर बहुत सुर्खियां बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई दे रहे हैं।

Namaste England- India TV Hindi
Namaste England

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों के प्रोजेक्टस में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ वक्त से उनकी फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' को लेकर बहुत सुर्खियां बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई दे रहे हैं। अब उनकी इस फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ चुका है। फिल्म के पोस्टर्स ने इसके ट्रेलर और फिल्म के लिए काफी उत्सुकता बढ़ा दी है। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के दो पोस्टर्स जारी किए हैं। इस पोस्टर में परिणीति सफेद रंग के पटियाला सूट के साथ इंग्लैंड के झंडे वाला दुप्पट्टा पहने हुए दिख रही हैं।

इस पोस्टर में उनके साथ खड़े अर्जुन कपूर सिंपल जीन्स और टी-शर्ट के साथ जैकेट पहने दिख नजर आ रहे हैं। इसके साथ परिणीति ने कैप्शन में लिखा, "मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैं इस फिल्म की हिस्सा हूं। पंजाब से लंदन तक, हम यहां कहने आए हैं नमस्ते इंग्लैंड!!" जबकि इसके दूसरे पोस्टर में परिणीती एक शॉर्ट ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं।

इस पोस्टर में अर्जुन कपूर इंग्लैंड के झंडे वाली टी-शर्ट पहने स्टाइल में खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्यार किसी भी दूरी का सफर तय कर सकता है” गौरतलब है कि इससे पहले परिणीति और अर्जुन की जोड़ी फिल्म 'इश्कजादे' में भी नजर आ चुकी है। इस फिल्म में ये दोनों 6 सालों बाद पर्दे पर साथ दिख रहे हैं। फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 अक्टूबर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन