1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने रकुल प्रीत सिंह के साथ शुरू की फिल्म की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

अर्जुन कपूर ने रकुल प्रीत सिंह के साथ शुरू की फिल्म की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

 Published : Nov 16, 2019 07:56 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 07:57 pm IST

अर्जुन कपूर ने अपनी 14वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।

arjun kapoor and rakul preet singh- India TV Hindi
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह

अर्जुन कपूर ने शनिवार को अपनी 14वी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आने वाली हैं। फिल्म को डायरेक्ट काशवी नायर कर रहे हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शूटिंग की फोटो शेयर की है।

अर्जुन कपूर ने रकुल प्रीत के साथ मस्ती करते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा- पिक्चर शुरू.. फिल्म की बाकि जानकारी भी जल्द बता दी जाएंगी। आपको बता दें फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है।

Screenshot of arjun kapoor story
अर्जुन कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी।

कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने रुकल के साथ फोटो शेयर करके फिल्म के बारे में बताया था। अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- स्क्रिप्ट है लेकिन अभी तक टाइटल नहीं.. कास्ट और क्रू है डेट्स है शेड्यूल है पर रिलीज डेट नहीं है। जल्द ही सभी अपनी जगह पर आ जाएगा। मेरी 14वी फिल्म। इस नई जर्नी को शुरू करने के लिए बहुत एक्साइटिड हूं।

अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' में नजर आए थे। जल्द ही उनकी फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। पानीपत में 1761 में हुई लड़ाई के बारे में दिखाया  जाएगा। फिल्म में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सेनन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म को आषुतोष ग्वारेकर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। 

रकुल प्रीत की बात करें तो शुक्रवार को उनकी फिल्म 'मरजावां' रिलीज हुई है। फिल्म में रकुल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन