1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: अर्जुन कपूर ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीएम-केयर्स फंड सहित इन जगहों पर किया योगदान

कोरोना वायरस: अर्जुन कपूर ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीएम-केयर्स फंड सहित इन जगहों पर किया योगदान

 Published : Apr 06, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 01:27 pm IST

देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

arjun kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर ने कोरोना से लड़ने के लिए किया दान Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि वो पीएम-केयर्स फंड, महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड, गिवइंडिया, द विशिंग फैक्ट्री और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज में अपना योगदान दे रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'भारत इस समय संकट की स्थिति में है और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें देश के भाईयों और बहनों की मदद करने की जरूरत है। मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहा हूं।'

लॉकडाउन के दौरान गिवइंडिया दिहाड़ी मजदूरों, द विशिंग फैक्ट्री थैलिसीमिया के मरीजों और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रही है। 

अर्जुन ने अंत में लिखा, 'कोरोना वायरस से हम तभी लड़ सकते हैं, जब सभी साथ खड़े होंगे। मैं सभी से प्रार्थना करता हूं कि वो आगे आएं और अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें। 

बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान, अक्षय कुमार, वरुण धवन, रणवीर सिंह, कपिल शर्मा, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और शिल्पा शेट्टी सहित कई हस्तियां मदद के लिए आगे आ चुकी है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन