1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा नहीं ये महिला हैं अर्जुन कपूर की पहली ब्लाइंड डेट, किया खुलासा

मलाइका अरोड़ा नहीं ये महिला हैं अर्जुन कपूर की पहली ब्लाइंड डेट, किया खुलासा

 Written By: IANS
 Published : Jan 31, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 01:48 pm IST

अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने प्यार भरे लम्हों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते होंगे, लेकिन अभिनेता ने हाल ही में अपने 'पहले ब्लाइंड डेट' के बारे में खुलासा किया है।

arjun kapoor and malaika arora- India TV Hindi
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

भले ही अभिनेता अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने प्यार भरे लम्हों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते होंगे, लेकिन अभिनेता ने हाल ही में अपने 'पहले ब्लाइंड डेट' के बारे में खुलासा किया है। नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो 'व्हाट द लव! विद करन जौहर', जिसके मेजबान फिल्मकार करण जौहर हैं, वह शो के माध्यम से सिंगलटन की मदद करते हैं, ताकि वे सच्चे प्यार की तलाश में सही रास्ते पर आगे बढ़ें।

करण ने शो की प्रतिभागी आशी के लिए अर्जुन के साथ एक ब्लाइंड डेट की योजना बनाई।

आशी और अर्जुन की डेट सहज और मजेदार रही। उन्होंने इस दौरान पिज्जा का आनंद लिया और खूब बातें की। इसके साथ ही अर्जुन ने आशी से यह भी पूछा कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं और यहां तक कि उन्होंने उनकी पसंद के लड़के की तरह पेश भी आए।

अपने पहले ब्लाइंड डेट के अनुभव को करण से साझा करते हुए अर्जुन ने कहा, "यह मेरा पहला ब्लाइंड डेट है। दरअसल, वास्तव में यह मेरी पहली डेट ही है, खासकर जब से मैं अभिनेता बना हूं तब से, तो यह मजेदार रहा। मैं घबराया हुआ था, लेकिन यह अच्छा रहा, आशी प्यारी लड़की है। वह काफी फिल्मी है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन