1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाल दिवस पर अर्जुन कपूर ने माता-पिता की तस्वीर शेयर कर कहा- शुक्रिया

बाल दिवस पर अर्जुन कपूर ने माता-पिता की तस्वीर शेयर कर कहा- शुक्रिया

 Published : Nov 14, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 06:53 pm IST

बाल दिवस के मौके पर अर्जुन कपूर ने माता-पता की पुरानी फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा इमोशनल पोस्ट।

Arjun kapoor shares emotional post- India TV Hindi
अर्जुन कपूर ने शेयर की तस्वीरें।

आज बाल दिवस के मौके पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी बचपन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करके सभी को बाल दिवस की बधाई दी है। बचपन की तस्वीरों में सभी सितारे बेहद क्यूट लग रहे हैं। मगर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने इससे अलग कुछ अलग अंदाज में सभी को बाल दिवस की बधाई दी है। अर्जुन कपूर ने अपनी बचपन की फोटो शेयर करने की बजाय अपने माता-पिता की अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

अर्जुन कपूर ने माता-पिता मौना शौरी कपूर और बोनी कपूर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आज बाल दिवस है तो मैंने सोचा अपने माता-पिता को इस अच्छी जिंदगी के लिए शुक्रिया कहूं। अपनी जिंदगी में कितने ही उतार-चढ़ाव हु्ए मगर आपने मुझे हमेशा प्यार किया और देखभाल की। उन्होंने मुझे वह इंसान बनने दिया जो आज मैं हूं। साथ ही बिलेटिड हैप्पी बर्थ डे डैड। भगवान करें आपका मैचिंग ट्रेकसूट के लिए प्यार बना रहे। लव यू। आपका साल अच्छा हो हमेशा ऐसे ही रहें। आजकल आपकी स्माइल सबसे ज्यादा मिस कर रहा हूं मां। आशा करता हूं आप जहां होगीं खुश हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जु कपूर जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर बनाई गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन