1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में सड़क पर रहने वाले पशुओं की मदद के लिए आगे आए अर्जुन कपूर

लॉकडाउन में सड़क पर रहने वाले पशुओं की मदद के लिए आगे आए अर्जुन कपूर

 Published : Apr 29, 2020 08:51 am IST,  Updated : Apr 29, 2020 09:59 am IST

लॉकडाउन का प्रभाव इंसान के साथ पशुओं पर भी पड़ रहा है। सड़क पर रहने वाले पशुओं की मदद के लिए अर्जुन कपूर आगे आए हैं।

arjun kapoor- India TV Hindi
अर्जुन कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर रहने वाले पशुओं की देखभाल करने के लिए धन एकत्रित करने के प्रयास में शामिल हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने कुछ परिधानों को बेचने के बारे में सोचा है। अर्जुन के प्रशंसक अपनी पसंद के अनुसार सनग्लास से लेकर टोपी व टी-शर्ट तक कुछ भी चुन सकते हैं और इससे जो भी कमाई होगी उसका उपयोग इन भूखे बेजुबानों का पेट भरने के लिए किया जाएगा।

अर्जुन ने कहा, "मैं जरूरत की इस मुश्किल घड़ी में जितने भी संगठनों का समर्थन कर सकता हूं, उतना करने की कोशिश कर रहा हूं। इस महामारी से लड़ते हुए हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जानवरों के प्रति भी मानवीय रवैया अपनाना है, जिन्हें हमारी मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है। जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, तब से सड़कों पर भी जानवरों के भूखे रहने की संख्या में भी वृद्धि हुई है क्योंकि उनके खाने-पीने के सामान्य स्त्रोत जैसे कि सड़कों के किनारे लगने वाले स्टॉल और रेस्तरां इत्यादि बंद हो गए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं वल्र्ड फॉर ऑल के लिए अपनी तरफ से यह सामान्य प्रयास कर रहा हूं, जो लॉकडाउन के इस समय में सड़कों पर रहने वाले बेजुबानों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं और ऑनलाइन फंडरेजर में मैंने अपनी कुछ चीजों को बिक्री के लिए डाला है। इससे जो भी कमाई होगी, वह सम्पूर्ण रूप से इन्हें जाएगा। उम्मीद करता हूं कि इस नेक पहल में मुझे अपना समर्थन देने के लिए लोग इससे जुड़ेंगे।"

वर्कफ्रंट की बात बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार आशुतोष गवारेकर की पानीपत में कृति सेनन के साथ नजर आए थे। अब परिणीति चोपड़ा के साथ उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार आने वाली है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन