1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल के बेटे आरिक का फर्स्ट बर्थडे, दुनिया को दिखाई पहली झलक, देखिए वीडियो

अर्जुन रामपाल के बेटे आरिक का फर्स्ट बर्थडे, दुनिया को दिखाई पहली झलक, देखिए वीडियो

 Published : Jul 18, 2020 01:41 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 01:41 pm IST

अर्जन रामपाल ने अपनी बेटी द्वारा बनाए वीडियो को भी शेयर किया है, जिसमें आरिक नज़र आ रहे हैं।

arjun rampal son arik first birthday- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल ने अपने बेटे के जन्मदिन पर उसकी तस्वीरें शेयर की हैं Image Source : INSTAGRAM: @RAMPAL72

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डिमैट्रिएड्स ने अपने बेटे आरिक के पहले जन्मदिन पर उसकी पहली झलक दिखाई है। दोनों ने कई फोटोज और वीडियो शेयर किये हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

अर्जुन रामपाल ने सबसे पहले अपने बेटे की कुछ फोटोज शेयर की और कैप्शन में लिखा, "आरिक का पहला जन्मदिन.. अब समय है कि मेरी इंस्टा फैमिली के प्रति उसका प्यार दिखाया जाए। आपके धैर्य और इतना प्यार लुटाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मिलिए छोटे रामपाल से। आरिक। मेरा बर्थडे ब्वॉय।"

मुंबई पहुंचे अर्जुन रामपाल ने बेटियों मायरा और माहिका के साथ शेयर की फोटो, गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस पोस्ट पर चंकी पांडे, श्रुति हासन सहित कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए अर्जुन रामपाल के बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है। 

इसके बाद उन्होंने अपने बेटी माहिका रामपाल द्वारा बनाया गया एक क्यूट वीडियो शेयर किया है, जो खासतौर पर आरिक के बर्थडे के लिए बनाया है।

अर्जुन की गर्लफ्रेंड ने भी अपने बेटे की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "मेरी जिंदगी के प्यार को पहला जन्मदिन मुबारक। मुझे कभी न सोच सकने वाला प्यार देने के लिए धन्यवाद। तुम्हें बड़े होते देखना बहुत सुखद है। तुम बहुत लकी हो।"

बता दें कि अर्जुन तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ने बेटे को जन्म दिया था। गैब्रिएला डेमेट्रियड्स साउथ अफ्रीकी मॉडल हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी मेहर जेसिया से शादी के 20 साल बाद 2018 में तलाक ले लिया था। उनकी और मेहर की दो बेटियां हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन