1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. NCB ने ड्रग्स मामले में अरमान कोहली को किया गिरफ्तार, अभिनेता की आज होगी कोर्ट में पेशी

NCB ने ड्रग्स मामले में अरमान कोहली को किया गिरफ्तार, अभिनेता की आज होगी कोर्ट में पेशी

 Published : Aug 29, 2021 10:54 am IST,  Updated : Aug 29, 2021 10:57 am IST

सूत्रों ने रविवार को कहा कि कोहली के आवास से थोड़ी मात्रा में कोकीन मिली थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Armaan Kohli- India TV Hindi
NCB ने ड्रग्स मामले में अरमान कोहली को किया गिरफ्तार, अभिनेता की आज होगी कोर्ट में पेशी Image Source : INSTAGRAM/ARMAANKOHLIOFFICIAL

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को अभिनेता अरमान कोहली को ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया है। इस बारे में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोहली से एनसीबी ने शनिवार को पूछताछ की थी जब मुंबई में उनके घर से प्रतिबंधित दवाएं कथित तौर पर बरामद की गई थीं।

एक अधिकारी ने कहा था कि एनसीबी की एक टीम ने रविवार शाम कोहली के घर पर छापा मारा और बाद में उन्हें दक्षिण मुंबई में एजेंसी के कार्यालय ले गई क्योंकि उनके घर से कुछ नशीले पदार्थ पाए गए थे।

सूत्रों ने रविवार को कहा कि कोहली के आवास से थोड़ी मात्रा में कोकीन मिली थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

एक ड्रग तस्कर अजय राजू सिंह को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

अभिनेता गौरव दीक्षित की गिरफ्तारी

एनसीबी ने शुक्रवार को टेलीविजन एक्टर गौरव दीक्षित को गिरफ्तार किया। गौरव को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया। गौरव के घर से कुछ वक्त पहले एनसीबी ने रेड के दौरान एमडी ड्रग्स चरस और दूसरे ड्रग्स बरामद किए थे। गौरव की गिरफ्तारी फ़िल्म कलाकार एजाज खान से पूछताछ के आधार पर हुई। 

बता दें कि ड्रग्स केस में एनसीबी ने मार्च के महीने में अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार किया था। इस केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता एजाज खान का नाम सामने आया था। एजाज खान पर बटाटा गैंग का ही हिस्सा होने का आरोप है। एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को उससे पहले गिरफ़्तार किया था और करीब 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी। 

ड्रग्स केस की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद एनसीबी एक-एक करके कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर छापेमारी कर चुकी है। इस केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई का नाम सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गाया था। इसके अलावा भारती सिंह, रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, सारा अली खान से एनसीबी ने पूछताछ भी की थी। भारती और उनके पति हर्ष को जेल भी जाना पड़ा था। 

(इनपुट-पीटीआई)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन