1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्पिता खान ने शेयर की सलमान खान और बेटी आयत की फोटो, कहा- मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ खड़े हो

अर्पिता खान ने शेयर की सलमान खान और बेटी आयत की फोटो, कहा- मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ खड़े हो

 Published : Jan 14, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 02:44 pm IST

अर्पिता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें सलमान खान गोद में आयत को पकड़े हुए हैं और साथ में मां सलमा हैं।

salman khan picture with aayat- India TV Hindi
सलमान खान की आयत के साथ फोटो।

सलमान खान की बहन अर्पिता ने उनके जन्मदिन पर बेटी को जन्म दिया है। यह सलमान के लिए उनके बर्थ डे का बेस्ट गिफ्ट है। अर्पिता ने अपनी बेटी का नाम आयत रखा है जो उनके पिता सलीम खान ने सुझाया था। अर्पिता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें सलमान खान गोद में आयत को पकड़े हुए हैं और साथ में मां सलमा हैं।

अर्पिता ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा- इस दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है जिससे मुझे डर लगे। इसका सिर्फ एक कारण है क्योंकि मुझे पता है आप हमेशा मेरे साथ खड़े हैं और मुझे कुछ नहीं होने देंगे। अब आयत को भी यह सुरक्षा मिलेगी। भगवान ने इन्हें भेजा है। हमेशा आपके शुक्रगुजार रहूंगी सलमान खान और मां सलमा खान।

आयत के जन्म पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था- आयत इस खूबसूरत दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।  आयुष और अर्पित इस बेस्ट बर्थ डे गिफ्ट के लिए शुक्रिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राधे की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान ने अपनी नई फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की अनाउंसमेंट की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन