1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग हुई पूरी, जल्द खत्म होगा इंतजार

'गोलमाल अगेन' की शूटिंग हुई पूरी, जल्द खत्म होगा इंतजार

 Published : Aug 23, 2017 02:09 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 02:09 pm IST

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आगामी कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'गोलमाल अगेन' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, इसी के साथ दर्शकों में भी फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

Golmaal- India TV Hindi
Golmaal

मुंबई: फिल्मकार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आगामी  कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'गोलमाल अगेन' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। अब इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, इसी के साथ दर्शकों में भी फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में ट्विटर पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अभिनेता कुणाल खेमू और तुषार कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। अरशद ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "और यह पूरी हुई। यह शानदार रहा।" बता दें कि 'गोलमाल अगेन' रोहित शेट्टी की गोलमाल श्रृंखला की चौथी कड़ी है। पहली फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' वर्ष 2006 में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब सराहना हासिल हुई थी। इसी के फिल्म की सभी कड़ियों काफी प्रशंसा मिलि है।

इससे पहले की श्रृंखलाओं में करीना कपूर, रिमी सेन और शरमन जोशी सहित कई कलाकार नजर आ चुके हैं। इसकी चौथी इसी साल दीवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। इसी के साथ एक बार बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश भी देखने को मिलने वाला है। दरअसल अजय की इस फिल्म के साथ ही अक्षय कुमार और रजनीकांत की '2.0' भी रिलीज होने वाली है। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही आमिर खान ने भी अपनी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को दीवाली के मौके पर ही रिलीज करने की घोषणा की थी।

लेकिन उस समय आमिर को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि अजय की 'गोलमाल अगेन' भी इसी दौरान रिलीज की जाने वाली है। इस फिल्म में तब्बू, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, नील नितिन मुकेश, कुणाल खेमू और तुषार कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। (‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम करने के लिए कटरीना कैफ कर रही हैं कुछ ऐसा)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन