1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Asha Bhosle Birthday: 9 की उम्र में पिता का निधन, 16 साल में शादी, ऐसा रहा सुरों की मलिका का सफर

Asha Bhosle Birthday: 9 की उम्र में पिता का निधन, 16 साल में शादी, ऐसा रहा सुरों की मलिका का सफर

 Published : Sep 08, 2021 08:57 am IST,  Updated : Sep 08, 2021 06:56 pm IST

आज आशा भोसले के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं पर नज़र डालते हैं।

Asha Bhosle birthday special know interesting facts about singer in hindi - India TV Hindi
Asha Bhosle Birthday: 9 की उम्र में पिता का निधन, 16 साल में की शादी, ऐसा रहा सुरों की मलिका की सफर    Image Source : INSTA: ASHA.BHOSLE

'सुरों की मलिका' आशा भोसले आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने उस दौर में न सिर्फ रूढ़िबद्ध धारणा को तोड़ा था, बल्कि सिंगिंग का नया ट्रेंड सेट किया था। वो एक ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में सुपरहिट गाने गाए, बल्कि तकरीबन 20 भाषाओं में अपनी आवाज दी। उन्होंने हजारों गाने तो गाए ही, साथ ही पॉप, गजलें, कव्वाली, लोकगीत और भजन जैसी विधा में जाकर ये साबित कर दिया कि उनके अंदर काबिलियत कूट-कूट कर भरी है। वो यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने कई एल्बम के लिए गाने गाए। उस वक्त जब महिलाओं के लिए तमाम तरह की बंदिशे थीं, तब उन्होंने सोलो कॉन्सर्ट भी किए। उनकी आवाज का जादू आज भी लोगों की जुबां पर कायम है। फिल्मी चमक-धमक से परे अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वो काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। आशा ने महज 9 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए बहन लता मंगेशकर के साथ गाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, जब वो 16 साल की थीं, तब खुद से 15 साल बड़े शख्स से शादी कर ली थी। ये शादी उनके परिवार की मर्जी के खिलाफ थी। आइये आज जन्मदिन के खास मौके पर उनकी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं पर नज़र डालते हैं। 

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 में हुआ था। उन्होंने 1943 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हजारों फिल्मों में गानों को अपनी आवाज दी है। साल 2006 तक उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गा लिए थे। उन्हें दादासाहेब फालके अवॉर्ड और पद्मविभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।  

आशा भोसले ने अपने करियर में फिल्म म्यूजिक के अलावा पॉप, गजलें, भजन, ट्रेडिशनल इंडियन क्लासिकल म्यूजिक, लोकगीत, कव्वाली भी गाया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी के अलावा 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं में भी गाना गाया है। 

आपको शायद ही पता होगा कि सिंगिंग के अलावा आशा एक्टिंग में भी अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं। साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'Mai' से डेब्यू किया था। 

निजी जिंदगी की बात करें तो जानकारी के मुताबिक, आशा ताई ने 16 साल की उम्र में अपने सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से शादी की थी। उस वक्त गणपत 31 साल के थे। परिवार के खिलाफ जाकर ये शादी करने की वजह से उन्हें घर तक छोड़ना पड़ा था, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका। दोनों की राहें 1960 में अलग हो गईं। 

इसके बाद आशा ने साल 1980 में राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) से शादी की। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। आशा, आरडी बर्मन से 6 साल बड़ी थीं। 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन