1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आशा भोसले ने परिवार संग मनाया 87वां बर्थडे, देखिए सेलिब्रेशन की तस्वीर

आशा भोसले ने परिवार संग मनाया 87वां बर्थडे, देखिए सेलिब्रेशन की तस्वीर

 Published : Sep 08, 2020 09:12 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 09:16 pm IST

देश की प्रख्यात गायिका आशा भोसले मंगलवार को लोनावला स्थित अपने घर में परिवार संग अपना 87वां जन्मदिन मनाया।

Asha Bhosle - India TV Hindi
Asha Bhosle  Image Source : SOCIAL MEDIA

देश की प्रख्यात गायिका आशा भोसले मंगलवार को लोनावला स्थित अपने घर में परिवार संग अपना 87वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर लॉकडाउन के होते हुए भी उनकी पोती जनाई ने उन्हें सरप्राइज देते हुए उनके लिए फ्रेश क्रीम फ्रूटकेक खास तौर पर मंगवाया और इसके अलावा भी उनके पसंदीदा कई और जापानी और चाइनीज व्यंजन भी मंगवाए।

फिलहाल गायिका अपने बेटे आनंद, बहू अनुजा और पोते-पोती जनाई और रंजाई के साथ लोनावला में रह रही हैं। उन्होंने कहा, "दोनों ही बच्चे बेहद प्रतिभाशाली हैं। जनाई गाती है और मैं उसमें अपना बचपन देखती हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं खुश हूं। मैंने अपनी जिंदगी जी है और लोगों का प्यार मिला है। मैंने अपनी जिंदगी ईमानदारी के साथ जी है। मुझे खुशी है कि दस साल की उम्र में मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई, जब मुझे अपना पहला गाना गाने का मौका मिला। आज मैं 87 साल की हूं और मेरा एक खूबसूरत सा परिवार है और बड़े पैमाने पर प्रशंसकों की भी एक फैमिली है। इससे ज्यादा और क्या मांगूं।"

रिपोर्ट/आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन