1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'अनेक' की शूटिंग के दौरान क्या हुआ ऐसा कि आयुष्मान खुराना हुए CISF के फैन

फिल्म 'अनेक' की शूटिंग के दौरान क्या हुआ ऐसा कि आयुष्मान खुराना हुए CISF के फैन

 Published : Mar 02, 2021 06:28 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 06:28 pm IST

फिल्म अनेक की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के काम से खासे प्रभावित हुए हैं।

Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
Ayushmann Khurrana Image Source : INSTAGRAM/@AYUSHMANNK

नॉर्थ ईस्ट में अपनी फिल्म 'अनेक' की शूटिंग कर रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के काम से खासे प्रभावित हुए हैं। सीआईएसएफ ने यहां कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए बहुत काम किया है और अब भी कर रहे हैं। अभिनेता ने असम में तैनात सीआईएसएफ की पूरी टीम के लिए एक वीडियो मैसेज बनाया है।

इस वीडियो में वह कहते हैं, "मैं सीआईएसएफ गुवाहाटी रेजिमेंट के सभी मेजर और सैनिकों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कोविड-19 आने ये पहले, बाद में और अब तक कितने धर्य के साथ अपना योगदान दिया है। मैं आपकी सेवाओं को दिल से सलाम करता हूं। मैं दिल से उम्मीद करता हूं कि आप सुरक्षित और स्वस्थ रहें।"

अभिनेता अक्सर लोगों के उस संघर्ष के बारे में बात करते हैं, जो उन्होंने महामारी के दौरान झेला है। पिछले साल भी उन्होंने जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को सलाम करते हुए एक कविता की रचना की थी। इन लोगों के प्रति अपना आभार जताते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर कविता पाठ करने का वीडियो पोस्ट किया था।

काम को लेकर बात करें तो अभिनेता इस महीने 'अनेक' की शूटिंग करने के बाद अपनी अगली फिल्म 'डॉक्टर जी' की शूटिंग करेंगे। उनके पास एक और फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' भी है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन