यरूशलम: इस्राइली सैनिकों ने आज गाजा पट्टी पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम छह फलस्तीनियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। हाल में चाकुओं से हुए हमलों के कारण इस्राइल हिला हुआ है और दोनों के बीच तनाव का माहौल है।
इस्राइल और फलस्तीन के बीच एक हफ्ते से जारी थी हिंसा
एक हफ्ते से इस्राइल और फलस्तीन के बीच जारी हिंसा आज गाजा पट्टी तक पहुंच गई और सीमा से सटे गाजा शहर के पूर्वी क्षेत्र एवं खान युनिस में दोनों के बीच गोलीबारी हुई। यह इलाका लंबे से समय से संघर्षरत है।
इससे पहले अल अक्स मस्जिद परिसर के आसपास फैली थी हिंसा
इससे पहले अल अक्स मस्जिद परिसर के आसपास तीन हफ्ते तक हिंसक गतिविधयां हुई थीं, तब तनाव कम करने के लिए इस्राइल ने तीन सप्ताह की हिंसा के बाद अल अक्स मस्जिद परिसर से प्रतिबंध हटा लिया था। अमेरिका ने भी तब इस्राइल के इस कदम का स्वागत किया था। इस्राइल के इस कदम से पहले फलस्तीन राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भी अपने सुरक्षाबलों एवं राजनीतिक गुटों को हिंसा की स्थिति और बिगड़ने से रोकने का निर्देश दिया था। अल अक्स मस्जिद परिसर क्रुद्ध प्रदर्शनों का केंद्र रही है। यहां के प्रदर्शन फैलकर पूर्वी यरूशलम और कब्जे वाले पश्चिम तट तक फैल गए थे।
ये भी पढ़ें: पाक प्रधानमंत्री पर इमरान खान का आरोप, भारत के साथ व्यापार से करोड़ों कमाए