1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब पिता इरफान खान की यादों को शेयर नहीं करते बाबिल, खुद बताई वजह

अब पिता इरफान खान की यादों को शेयर नहीं करते बाबिल, खुद बताई वजह

 Published : Apr 20, 2021 10:48 am IST,  Updated : Apr 20, 2021 10:59 am IST

दरअसल, एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर बाबिल से पूछा कि वो कब इरफान से जुड़ा कोई पोस्ट शेयर करेंगे? इस पर बाबिल ने जवाब दिया, 'मुझे शेयर करना पसंद है, लेकिन ...

babil khan irrfan khan memories instagram latest news in hindi - India TV Hindi
बाबिल ने पिता इरफान खान से जुड़ी यादों को शेयर करना कर दिया है बंद, अब वजह का किया खुलासा  Image Source : INSTAGRAM: IRRFAN KHAN

ऐसा कोई मौका नहीं है, जब दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फैमिली और फैंस उन्हें याद नहीं करते। उनके बड़े बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से उन्होंने अपने पिता से जुड़ी यादों को साझा करना बंद कर दिया है। उन्होंने हाल ही में इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।  

दरअसल, एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर बाबिल से पूछा कि वो कब इरफान से जुड़ा कोई पोस्ट शेयर करेंगे? इस पर बाबिल ने जवाब दिया, 'मुझे शेयर करना पसंद है, लेकिन मुझे कई मैसेज मिलते हैं, जिसमें कहा जाता है कि मैं खुद को प्रमोट करता हूं। इससे मुझे दुख पहुंचा। मैं उनकी यादों को साझा करता रहता हूं, जो वो अपने फैंस के लिए छोड़कर गए हैं। अब मैं उलझन में हूं कि क्या करना चाहिए।'

बाबिल ने यूजर को दिया जवाब
Image Source : INSTAGRAM बाबिल ने यूजर को दिया जवाब

बाबिल ने आगे लिखा- 'मैं ये पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे दुख होता है जब कोई कहता है कि मैं उनकी यादों का सहारा अपने लिए कर रहा हूं। मैं पहले से ही उनका बेटा हूं। मुझे कुछ भी हासिल करने जरूरत नहीं है। मैं हैरान और आहत हूं, इसलिए अब तभी शेयर करूंगा, जब महसूस होगा।'

आपको बता दें कि इरफान कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी इसका इलाज कराया था, लेकिन पिछले साल 2020 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन