1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बधाई हो' के निर्माता, निर्देशक, लेखक पर लगा कहानी चुराने का आरोप, शिकायत दर्ज

'बधाई हो' के निर्माता, निर्देशक, लेखक पर लगा कहानी चुराने का आरोप, शिकायत दर्ज

 Published : Oct 26, 2018 11:28 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 11:28 pm IST

"शिकायत में पारितोष चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि 19 साल पहले प्रकाशित उनके कहानी संग्रह 'घर बुनते हुए' में शामिल 'जड़' नामक कहानी को चुरा कर फिल्म 'बधाई हो' बनाई गई है।"

'बधाई हो' - India TV Hindi
'बधाई हो' 

रायपुर: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनो का खूब प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की, और लगातार कर रही है। मगर अब फिल्म मेकर्स के लिए मुसीबत खड़ी हो गई हो।  छत्तीसगढ़ के लेखक और पत्रकार पारितोष चक्रवर्ती ने फिल्म 'बधाई हो' के निर्माता, निर्देशक और लेखक पर उनकी कहानी चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है। पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ चक्रवर्ती ने रायपुर के पंडरी थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है। 

पंडरी थाने के प्रभारी सोनल ग्वाला के मुताबिक, लिखित शिकायत मिली है और उस पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, "शिकायत में पारितोष चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि 19 साल पहले प्रकाशित उनके कहानी संग्रह 'घर बुनते हुए' में शामिल 'जड़' नामक कहानी को चुरा कर फिल्म 'बधाई हो' बनाई गई है।"

उन्होंने कहा है कि वर्ष 1998 में आनंद बाजार पत्रिका समूह की पत्रिका सुनंदा और हिन्दी साप्ताहिक पत्रिका कादम्बिनी में 'जड़' कहानी का बांग्ला अनुवाद छपा था। इस कहानी को बिना अनुमति फिल्म में हूबहू कॉपी किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले 19 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' का निर्माण विनीत जैन, आलिया सेन, हेमंत भंडारी ने कियाा है और निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है।

lso Read:

Baazaar Movie Review: पैसा, पॉवर और स्टॉक मार्केट की कहानी में है संस्पेंस और थ्रिलर, बाज़ार चालू छे!

Birthday Special: अजय देवगन के साथ पढ़ती थीं रवीना टंडन, शादी से पहले दो बेटियों को लिया था गोद

शाहिद कपूर की 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक का नाम होगा 'कबीर सिंह', पोस्टर हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन