1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली की रिलीज़ को 2 साल पूरे, प्रभास हुए भावुक

'बाहुबली की रिलीज़ को 2 साल पूरे, प्रभास हुए भावुक

 Published : Jul 11, 2017 06:50 pm IST,  Updated : Jul 12, 2017 07:09 am IST

'बाहुबली' श्रृंखला की दो फिल्मों में चार साल देने वाले अभिनेता प्रभास इस श्रृंखला की पहली फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' के दो साल पूरे होने के अवसर पर फिल्म की यादों में खो गए..

bahubali- India TV Hindi
bahubali

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहने वाली फिल्म 'बाहुबली' ने अपने दो साल पूरे कर लिए है। फिल्म के दोनों ही पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ऐसे में 'बाहुबली' श्रृंखला की दो फिल्मों में चार साल देने वाले अभिनेता प्रभास इस श्रृंखला की पहली फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' के दो साल पूरे होने के अवसर पर फिल्म की यादों में खो गए। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए इसकी पूरी टीम और फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली को खास धन्यवाद दिया। प्रभास ने फेसबुक पर पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होनें सोमवार को लिखा, "आज मेरी सबसे खास फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' ने अपनी रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। मुझे बहुत सी पुरानी बातें याद आ रही हैं, जब पूरी टीम फिल्म पर जुनून के साथ काम कर रही थी।"

उन्होंने यह भी लिखा कि, "मैं इस अवसर पर अपने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और विशेष महसूस करवाने का कभी कोई मौका नहीं छोड़ा। इस खास दिन के लिए बाहुबली की पूरी टीम, खासकर एस.एस. राजामौली को बधाई, जिनकी वजह से यह साकार हो पाया। हम इसे आप सभी को समर्पित करते हैं।"

प्रभास ने 'बाहुबली: द बिगनिंग' और 'बाहुबली 2: द कॉनक्लूजन' में बाहुबली का किरदार निभाया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई के साथ भारतीय सिनेमा में सफलता के नए आयाम लिखे हैं। अब अपनी 'बाहुबली' जैसी सफल फिल्मों के बाद प्रभास जल्द ही अनुष्का शेट्टी के साथ एक बार फिर नज़र आएंगे। यह हिट जोड़ी इससे पहले फिल्म बाहुबली में ही साथ देखी जा चुकी है। अब दोनों जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘साहो’ में रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन