1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान ने कमाए 600 करोड़, बाहुबली भी मंजिल के करीब

बजरंगी भाईजान ने कमाए 600 करोड़, बाहुबली भी मंजिल के करीब

 Published : Aug 16, 2015 03:13 pm IST,  Updated : Aug 16, 2015 11:40 pm IST

नई दिल्लीः अजय देवगन की दृश्यम के बाद अब अक्षय की ब्रदर्स भी सिनेमाघरों में अपना घेरा बना चुकी है लेकिन सलमान खान की बजरंगी भाईजान धीरे-धीरे ही सही लेकिन नए मुकाम को छूने से

बजरंगी भाईजान ने कमाए...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान ने कमाए 600 करोड़, बाहुबली भी मंजिल के करीब

नई दिल्लीः अजय देवगन की दृश्यम के बाद अब अक्षय की ब्रदर्स भी सिनेमाघरों में अपना घेरा बना चुकी है लेकिन सलमान खान की बजरंगी भाईजान धीरे-धीरे ही सही लेकिन नए मुकाम को छूने से वो पीछे नहीं हट रही। जी हां, अब फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है वो भी ठीक एक महीने के भीतर।

भारत मे इसकी ग्रास कलेक्शन 425 करोड़ हो गया गया जिसमें इसका नेट कलेक्शन 314 करोड़ है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "बजरंगी भाईजान (चौथा हफ्ता) शुक्र 1.45, शनि 2.73, रवि 3.51, सोम 1.15, मंगल 1.02, बुध 0.96, गुरु 0.91, कुल कमाई- 314.04 करोड़। ALL TIME BLOCKBUSTER"

Bajrangi Bhaijaan

कबीर खान निर्देशित इस फिल्म ने विदेश से 4 हफ्तों में 175.53 करोड़ का बिजनेस किया। तरण आदर्श लिखते है, "बजरंगी भाईजान ओवरसीज टोटल (चार हफ्तों में): 175.53 करोड़ रुपए, शानदार!"

Bajrangi

फिल्म के डॉमेस्टिक (425 करोड़) और ओवरसीज के कलेक्शन को (175 करोड़) जोड़कर इसका वर्ल्डवाइड ग्रास बिजनेस 600 करोड़ हो गया है। इसके चलते सोशल मीडिया ट्विटर पर #BajrangiBhaijaan600crWW भी ट्रेंड करने लगा है।  

आमिर खान की फिल्म पीके के बाद बजरंगी भाईजान दूसरी भारतीय फिल्म है जिसने 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

Collection

अगली स्लाइड में जानिए ग्रॉस कलेक्शन के मामले में बाहुबली और बाकी फिल्मों का हाल-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन