1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब बरुण सोबती ने दिए अपनी हिरोइन को खास टिप्स

जब बरुण सोबती ने दिए अपनी हिरोइन को खास टिप्स

 Published : Jun 07, 2017 05:57 pm IST,  Updated : Jun 07, 2017 05:58 pm IST

बरुण सोबती इन दिनों अपने आगामी धारावाहिक 'इस प्यार को क्या नाम दूं' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो में उनके साथ अभिनेत्री शिवानी तोमर भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। हाल ही में बरुण ने शिवानी को कुछ सुझाव दिए हैं।

barun- India TV Hindi
barun

मुंबई: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेत बरुण सोबती इन दिनों अपने आगामी धारावाहिक 'इस प्यार को क्या नाम दूं' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो में उनके साथ अभिनेत्री शिवानी तोमर भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। हाल ही में बरुण ने शिवानी को कुछ सुझाव दिए हैं। बरुण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के धारावाहिक में एडवे सिंह रायजादा की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं, वहीं शिवानी को चांदनी के किरदार में देखा जाएगा।

इसका प्रसारण इस महीने के मध्य से होगा और शिवानी को सहज महसूस कराने के लिए वरुण ने उन्हें सुझाव देने शुरू किए हैं। बरुण ने कहा, "मैंने शिवानी से कहा है कि मुझ पर पूरा भरोसा रखो। अगर वह गिरेगी तो मैं निश्चित तौर से उसे संभाल लूंगा, क्योंकि इससे पहले कई दृश्यों में काम कर चुका हूं।" उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे के साथ सहज हो चुके हैं और इससे एडवे और चांदनी की भूमिका निभाने में हमें मदद मिलेगी।"

वहीं शिवानी बरुण को सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकार मानती हैं। शिवानी ने कहा, "उन्होंने शो के सेट पर मुझे भी बाहरी जैसा महसूस नहीं होने दिया। बरुण के साथ अब तक शूटिंग करने का अनुभव शानदार रहा।" Bigg Boss 11: एक बार फिर सलमान खान करेंगे शो होस्ट, जारी हुआ वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन