1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बांग्ला स्टार कोयल मलिक व उनका परिवार कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित

बांग्ला स्टार कोयल मलिक व उनका परिवार कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित

 Written By: IANS
 Published : Jul 10, 2020 10:53 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 10:53 pm IST

बांग्ला अभिनेत्री कोयल मलिक और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। ऐसे में सभी ने खुद को होम क्वॉरंटाइन कर रखा है।

koel mallick- India TV Hindi
कोयल मलिक Image Source : INSTAGRAM/YOURKOEL

बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री कोयल मल्लिक और उनके पिता व अभिनेता रंजीत मल्लिक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। कोयल ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ इस खबर को साझा किया। उन्होंने कहा है कि उनके अलावा उनके माता-पिता, पति निशपाल सिंह उर्फ राणे भी कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। ऐसे में सभी ने खुद को होम क्वॉरंटाइन कर रखा है।

कोयल ने लिखा, "बाबा, मां, राणे और मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं..सेल्फ क्वॉरंटाइन कर लिया है।"

अभिनेत्री ने हाल ही में 5 मई को एक बच्चे को जन्म दिया है।

अभिनेत्री द्वारा इस खबर को साझा किए जाने के बाद ही इंडस्ट्री में उनके सहकर्मी और प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए मैसेज पोस्ट कर रहे हैं।

अभिनेता प्रोसेनजीत ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ..सब पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन