1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Must Watch: उर्मिला मातोंडकर का ‘बेवफा ब्यूटी’ गाना देखा या नहीं...?

Must Watch: उर्मिला मातोंडकर का ‘बेवफा ब्यूटी’ गाना देखा या नहीं...?

 Published : Mar 22, 2018 01:42 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 01:45 pm IST

ब्लैकमैल फिल्म में अभिनेता इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी लीड रोल में हैं। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी है।

उर्मिला मातोंडकर- India TV Hindi
उर्मिला मातोंडकर

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर करीब 1 दशक बाद बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इरफान खान की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में उर्मिला एक आइटम सॉन्ग ‘बेवफा ब्यूटी’ में अपने डांस के जलवे दिखाती नजर आ रही हैं। इस गाने को पावनी पांडेय ने आवाज दी है, गाने का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। इस गीत के बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं।

गाने में उर्मिला मातोंडकर खूबसूरत ग्रे कलर की साड़ी पहनी है। इस साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उर्मिला का डांस भी काफी अच्छा है, जिसे देखकर आपको वो पुराने दिन याद आ जाएंगे जब उर्मिला बॉलीवुड गानों में अपने खूबसूरत डांस से लोगों को दीवाना बना देती थीं।

यहां देखिए ये गाना-

उर्मिला मातोंडकर को आखिरी बार साल 2007 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘आग’ में ‘महबूबा-महबूबा’ गाने पर ठुमके लगाते देखा गया था। अब एक बार फिर वो धमाकेदार अंदाज में वापस लौटी हैं। उर्मिला का आइटम सॉन्ग ‘छम्मा-छम्मा’ भी काफी मशहूर हुआ था।

ब्लैकमैल फिल्म में अभिनेता इरफान खान और कीर्ति कुल्हारी लीड रोल में हैं। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी है। फिल्म के अभिनेता इरफान खान फिलहाल अपने ट्यूमर के इलाज के लिए लंदन में हैं। जहां भारतीय मूल के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। फिल्म ब्लैकमेल की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन