1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhuj Trailer Out: अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Bhuj Trailer Out: अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज

 Published : Jul 12, 2021 09:47 am IST,  Updated : Jul 12, 2021 09:47 am IST

'भुज' स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को डिजिटल रूप से रिलीज होगी। इसमें संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

bhuj trailer release ajay devgn sanjay dutt sonakshi sinha nora fatehi watch - India TV Hindi
Bhuj Trailer Out: अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का  ट्रेलर हुआ रिलीज Image Source : TWITTER

अजय देवगन अभिनीत युद्ध एक्शन फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये मूवी स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को डिजिटल रूप से रिलीज होगी। फिल्म का मोशन पोस्टर और टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' अभिषेक दुधैया, रमन कुमार, रितेश शाह और पूजा भावोरिया द्वारा लिखी गई है और यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 13 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बढ़ी हुई दाढ़ी और मूंछों के साथ नजर आए अजय देवगन, पहले कभी नहीं दिखा उनका ये अंदाज़

इन फिल्मों में नज़र आएंगे अजय 

अजय देवगन और निर्माता दिल राजू ने हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘नांधी’ को हिंदी में बनाने की घोषणा की थी। दोनों ने अपराध और अदालत विषय पर बनी इस फिल्म के अधिकारी खरीदे हैं। 2021 में आई इस फ़िल्म का निर्देशन विजय कनकामेडाला ने किया है और इसके निर्माता सतीश वेगेसना हैं। तेलुगु फिल्म में मुख्य भूमिका में अल्लारी नरेश थे। फिल्म में एक ऐसे विचाराधीन कैदी की कहानी है, जिस पर हत्या के झूठे आरोप लगे हैं और वह फैसले का इंतजार कर रहा है। 

अजय एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण में भी काफी सक्रिय हैं। उनकी 'द बिग बुल' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। इससे पहले 'त्रिभंग' भी आई थी। उनकी होम प्रोडक्शन 'मेडे' का निर्देशन भी कर रही है। इसके अलावा उनकी 'मैदान' रिलीज के लिए तैयार है। 

अजय सालों बाद संजय लीला भंसाली के साथ भी काम कर रहे हैं। वो आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नज़र आएंगे। इसके अलावा उनके पास वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' भी है। उनके इस नए शो से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है। वो पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन