1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर 'मित्रों' एक्टर जैकी भगनानी को कर रही हैं डेट!

भूमि पेडनेकर 'मित्रों' एक्टर जैकी भगनानी को कर रही हैं डेट!

 Published : Aug 14, 2019 02:34 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 02:34 pm IST

'सांड की आंख' एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं।

Jackky bagnani and bhumi pednekar- India TV Hindi
Jackky bagnani and bhumi pednekar Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली भूमि पेडनेकर ने अपने 7 साल के करियर में लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है। जब भी भूमि पेडनेकर ने रिलेशनशिप या डेटिंग के बारे में पूछा जाता है तो वह हमेशा कहती हैं कि ह अपने काम के साथ रिलेशनशिप में हैं। मगर अब खबरों के मुताबिक भूमि पेडनेकर इस एक्टर को डेट कर रही हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमि पेडनेकर एक्टर-प्रोड्यूस जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। भूमि अपने जिम सेशन के बाद बाहर आती हैं और जैकी भगनानी की कार में बैठ जाती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर सांड की आंख में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह आयुष्मान खुराना के साथ बाला में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं जैकी भगनानी ने 2009 में आई फिल्म कल किसने देखा से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह आखिरी बार फिल्म मित्रों में नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन