1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: मनु के कारण खतरे में पड़ी मोनालिसा की शादी

Bigg Boss 10: मनु के कारण खतरे में पड़ी मोनालिसा की शादी

 Published : Nov 23, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 03:55 pm IST

सलमान खान की होस्टिंग वाला कलर्स चैनल का रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में मोनालिसा और मनु पंजाबी की कैमिस्ट्री अलग ही नजर आ रही है...

monalisa- India TV Hindi
monalisa

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला कलर्स चैनल का रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो में बने रहने के लिए हर कंटेस्टेट दर्शकों का मनोरंजन करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच मोनालिसा और मनु पंजाबी की कैमिस्ट्री अलग ही नजर आ रही है। शो में मोना की बोल्ड अंदाए उनकी रियल लाइफ को काफी प्रभावित कर रही है। दरअसल मोनालिसा और मनु के बीच बढ़ती नजदीकियों के कारण मोना के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत काफी नाराज हैं।

इसे भी पढ़े:-

भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री मोनालिसा ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री तो सेलिब्रिटी टीम में ली थी, लेकिन शो की शुरुआत से ही वह सेलेब्रिटी टीम से कम और इंडिया वालों के साथ ज्यादा वक्त बिताती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद उनकी आम लोगों की टीम में मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर के साथ ज्यादा बनती थी। लेकिन मनु के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर काफी चर्चा होने लगी।

मोना की शादी जल्द ही विक्रांत से होने वाली है। लेकिन हाल ही में आई खबरों अनुसार विक्रांत, मोना और मनु के बीच बढ़ रही नजदीकियों से काफी नाराज हैं। विक्रांत का कहना है कि वह जानते हैं यह सब एक ड्रामा है लेकिन हमारी शादी होने वाली है और उन्हें इस तरह देखकर अब वो कंफ्यूज हो गए हैं। उनका और परिवार वालों का मोना को ऐसे देखना आसान नहीं है। हो सकता है कि जब वो बाहर आएंगी तो सब ठीक हो जाएगा।

बेशक मोनालिसा शो में बने रहने के लिए कुछ भी करके दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, लेकिन इसे देखकर ऐसा भी कहा जा सकता है कि जब वह घर से बाहर आएंगी तो उन्हें कई सवालों के जवाब विक्रांत को देने होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन