1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: प्रियंका जग्गा पर भड़के सलमान, किया घर से निष्कासित

Bigg Boss 10: प्रियंका जग्गा पर भड़के सलमान, किया घर से निष्कासित

 Published : Dec 24, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Dec 24, 2016 05:14 pm IST

बिग बॉस 10 की प्रतिभागी प्रियंका जग्गा म्यूज ने घर के सभी प्रतिभागियों को परेशान कर दिया है, यहां तक की उन्होंने तो सुपरस्टार सलमान खान को भी नहीं छोड़ा। हाल ही में सलमान ने शो सह-प्रतियोगियों के साथ बद्तमीजी करने के लिए शो छोड़ कर चले जाने को कहा।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाले रियलिटी शो बिग बॉस के दसवां सीजन में काफी ऐसी चीजें देखने को मिल रही हैं जो इससे पहले वाले 9 सीजन में शायद हम में से किसी ने भी कभी नहीं देखी होगी। हाल ही में बिग बॉस को स्वामी को फटकार लगाते हुए देखा गया था। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका जग्गा म्यूज ने घर के सभी प्रतिभागियों को परेशान कर दिया है, यहां तक की उन्होंने तो सुपरस्टार सलमान खान को भी नहीं छोड़ा। दरअसल हाल ही में सलमान ने शो की प्रतियोगी प्रियंका जग्गा को अपने सह-प्रतियोगियों के साथ बद्तमीजी करने के लिए शो छोड़ कर चले जाने को कहा।

इसे भी पढ़े:-

सलमान ने साथ ही कलर्स चैनल को भी चेतावनी दी कि अगर वह उनके किसी भी शो में आईं तो वे चैनल के साथ दोबारा काम नहीं करेंगे। शो के शनिवार के प्रीव्यू में दिखाया गया है कि प्रियंका ने बद्तमीजी शुरु कर दी और सलमान की बात सुनने से मना कर दिया, तो उन्होंने उन्हें 'बिग बॉस' का घर छोड़कर जाने को कह दिया।

प्रियंका पहले ही सप्ताह शो से एलीमिनेट हो गई थीं। बाद में वाइल्ड कार्ड के जरिए वह शो में दोबारा आई थीं। सलमान ने प्रियंका को उनकी बद्तमीजियों, गाली गलौच और आक्रामक व्यवहार के लिए पहले भी चेतावनी दी थी।

एक मिनट से थोड़े ज्यादा लंबे वीडियो में सलमान कहते दिखाई दे रहे हैं, "प्रियंका तुम इस घर में सबसे ज्यादा आक्रामक हो और तुमने सबसे ज्यादा गाली गलौच की है।' इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, "मैं ऐसा ही करती रहूंगी।"

इस पर सलमान को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा, "मुझसे इस तरह बात मत करो।" सलमान ने मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्होंने कहा, "हमारे साथ यह नाटक मत करो। तुम्हारे लिए यह शो ठीक नहीं है। मेरा घर छोड़ कर चली जाओ।"

सलमान ने साथ ही कहा, "अगर यह इस शो में फिर आती हैं, बल्कि अगर यह कलर्स चैनल पर भी आती हैं, तो मैं कलर्स के साथ कभी काम नहीं करूंगा।" यह एपिसोड शनिवार रात को प्रसारित होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन