1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11 Episode 67 LIVE updates: प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या घर के अंदर पहुंची, कह दिया- मैंने तुमसे ब्रेकअप कर लिया

Bigg Boss 11 Episode 67 LIVE updates: प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या घर के अंदर पहुंची, कह दिया- मैंने तुमसे ब्रेकअप कर लिया

 Published : Dec 07, 2017 10:37 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 01:45 pm IST

बिग बॉस 11 का आज का एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है, क्योंकि आज 2 महीने बाद आज बिग बॉस प्रतियोगियों के परिवारवाले उनसे मिलने आने वाले हैं। इस एपिसोड में खास बात यह है कि घरवालों को फ्रीज करा दिया जाएगा।

divya- India TV Hindi
divya Image Source : PTI

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 का आज का एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है, क्योंकि आज 2 महीने बाद आज बिग बॉस प्रतियोगियों के परिवारवाले उनसे मिलने आने वाले हैं। इस एपिसोड में खास बात यह है कि घरवालों को फ्रीज करा दिया जाएगा। जैसे ही घरवाले फ्रीज होते हैं उनके घर से कोई न कोई आएगा, और उन्हें देखकर घरवालों को खुद को कंट्रोल करना होगा। 

हितेन ने बिग बॉस का लग्जरी बजट टास्क सुना दिया है। शिल्पा और विकास बात कर रहे हैं, विकास ने कहा वो आज फैमिली को बहुत मिस कर रहे हैं। पुनीश के पापा घर में एंटर कर चुके हैं। पुनीश के पापा सबसे पहले शिल्पा से मिलें और कहा पुनीश की मम्मी आपसे मिलना चाहती हैं। पुनीश के पापा ने लव से कहा- दूसरों के सहारे मत रहो। हिना खान से कहा- आप अच्छा खेल रही हैं लेकिन सब आपके आंसुओं से परेशान हैं। ​पुनीश को बिग बॉस ने रिलीफ कर दिया, वो पिता से मिलकर इमोशनल हो रहे हैं।

​प्रियांक शर्मा बिग बॉस के आदेश के बाद फ्रीज हो गए थे। उस वक्त पुनीश के पापा आए थे। प्रियांक उस वक्त बाथरूम में नहा रहे थे और वहीं फ्रीज हो गए थे। बिग बॉ़स ने जब रिलीफ कहा तो वो बाहर निकले।

​पुनीश के पापा के जाने के बाद अर्शी के पापा आए। अर्शी के पापा ने शिल्पा को हिना समझ लिया, और उन्हें काफी कुछ बोल दिया। बाद में हिना को देखकर उन्हें लगा अरे ये तो हिना है तो कौन है, फिर हिना ने धीरे से उन्हें बताया कि वो हिना नहीं शिल्पा हैं।

अर्शी के पापा के जाने के बाद अर्शी शिल्पा से लड़ने लगी। अर्शी ने शिल्पा पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने उनके साथ की दुश्मनी उनके पापा पर उतारी। अर्शी का कहना था कि शिल्पा ने अर्शी के पापा को देखकर अजीब सा लुक दिया। शिल्पा ने पूरी तरह से इस इल्जाम को गलत बताया, बाकी घरवालों ने भी अर्शी को समझाने की कोशिश की। मगर अर्शी नहीं मानी- उन्होंने कहा आने दो शिल्पा के घरवालों को मैं  उन्हें सब बताऊंगी- कैसी बेटी है उनकी। यह सुनकर शिल्पा इमोशनल हो गईं।

​अर्शी के पापा के जाने के बाद शिल्पा की मां आईं। मां को देखकर शिल्पा इमोशनल हो गईं, और अपना किचन दिखाने ले गईं।

प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या घर के अंदर पहुंची। बिग बॉस के घर में आने के बाद दिव्या ने प्रियांक से कहा, ''मैं यहां तुम्हें बहुत ज्यादा डांट लगाने आई थी, लेकिन तुम्हारा चेहरा देखते ही मैं सब भूल गई।'' हालांकि दिव्या ने प्रियांक से शिकायतें भी की और कहा, ''तुमने सब गवां दिया है, अभी भी मौका है तुम संभल जाओ।‘’ दिव्या ने कहा- मैंने तुम्हारी साइड लेने की बहुत कोशिश की, सबसे लड़ी लेकिन इससे ज्यादा अब मैं तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं कर सकती।'' इस दौरान बिग बॉस ने प्रियांक को स्टेच्यू बने रहने का ही आदेश दे रखा था।

दिव्या ने जाते-जाते प्रियांक से कहा, ''इस घर में विकास को छोड़कर कोई भी तुम्हरा दोस्त नहीं है। उसकी बातें सुना करो। अकेला वही है जो तुम्हारे बारे में सोचता है, उसका साथ तुम्हें नहीं छोड़ना चाहिए।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन