1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: जुबैर खान को कुत्ता कहने के बाद सलमान ने कुत्तों से मांगी माफी !

Bigg Boss 11: जुबैर खान को कुत्ता कहने के बाद सलमान ने कुत्तों से मांगी माफी !

 Published : Oct 15, 2017 06:41 pm IST,  Updated : Oct 15, 2017 06:47 pm IST

कुछ हफ्ते पहले सलमान ने जुबैर खान को उनकी गंदी जुबान और बिग बॉस के घर में उनकी हरकतों की वजह से काफी कुछ सुनाया था।

salman khan zubair- India TV Hindi
salman khan zubair

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बातों ही बातों में जुबैर खान की खिंचाई कर दी है। सलमान और जुबैर में पिछले दिनों काफी विवाद हुआ था, सलमान ने जुबैर को सुनाया तो जुबैर ने सलमान के खिलाफ शिकायत कर दी । अब सलमान ने बातों ही बातों में जुबैर को जवाब दे दिया है। सलमान ने कहा- पिछले हफ्ते मैंने कुत्ता शब्द का इस्तेमाल किया था। इसलिए मैं सभी कुत्तों से माफी मांगना चाहता हूं कि मैंने इस शब्द का इस्तेमाल किया। कुत्ते तो बहुत वफादार होते हैं। वे पूरी तरह अपने मालिक का साथ देते हैं।'

दरअसल कुछ हफ्ते पहले सलमान ने जुबैर खान को उनकी गंदी जुबान और बिग बॉस के घर में उनकी हरकतों की वजह से काफी कुछ सुनाया था, यहां तक कि सलमान ने उन्हें कह दिया कि – ‘मैं तुझे कुत्ता बना दूंगा।’ सलमान की इस बात से जुबैर काफी आहत हुए और उन्होंने सलमान के खिलाफ शिकायत कर दी और नेशनल टेलीविजन पर कुत्ता कहने की वजह से उनसे माफी की मांग की है। सलमान ने अब बातों ही बातों में जुबैर को जवाब दे दिया है।

जुबैर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि कलर्स चैनल वाले उनसे शो में लौटने की मांग कर रहे थे, लेकिन मैंने कह दिया कि मैं एक ही शर्त पर वापस लौटूंग कि सलमान मुझसे माफी मांगे। जुबैर ने यह भी कहा कि लोगों ने मुझे कहा था कि मैं अच्छा खेल रहा हूं, पैनलिस्ट ने भी माना था कि मेरा प्रदर्शन अच्छा था। जब हर जगह से मुझे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था तो मुझे कम वोट कैसे मिल सकते हैं?

जुबैर ने इंटरव्यू में कलर्स चैनल के कंटेंट को लेकर भी सवाल उठाए। जुबैर ने कहा कलर्स चैनल ने टीआरपी बटोरने के लिए मेरी जिंदगी की सच्चाई छिपाई और वो दिखाया जो मैं था ही नहीं। हमेशा उन्होंने मेरी गलत साइड ही दिखाई। मुझे 4 लाइन दे दी थी और कहा था यही बोलना है। उन्होंने मेरी अच्छी साइड कभी दिखाई ही नहीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन