1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 13: सलमान खान ने माहिरा शर्मा के सामने पारस छाबड़ा को किया एक्सपोज, लगाई फटकार

Bigg Boss 13: सलमान खान ने माहिरा शर्मा के सामने पारस छाबड़ा को किया एक्सपोज, लगाई फटकार

 Published : Jan 18, 2020 10:40 am IST,  Updated : Jan 18, 2020 10:45 am IST

वीकेंड के वॉर में इस हफ्ते विशाल-मधुरिमा के साथ पारस छाबड़ा की भी फटकार लगने वाली है। साथ ही सलमान खान माहिरा के सामने पारस को एक्सपोज करेंगे।

salman khan lashes out on paras chhabra- India TV Hindi
सलमान खान ने लगाई पारस छाबड़ा को फटकार।

वीकेंड के वार में सलमान खान विशाल आदित्या सिंह और मधुरिमा तुली को हिंसा करने के लिए डांटने वाले हैं। इन दोनों की जमकर क्लास लगाने के बाद सलमान खान पारस छाबड़ा को भी फटकार लगाते हुए माहिरा शर्मा के सामने उन्हें एक्सपोज करेंगे। इस दौरान पारस सलमान खान से तेज आवाज में और बदत्मीजी से बात करते हैं। जिसके बाद सलमान खान बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं।

वीकेंड के वार के नए प्रोमो में सलमान खान पारस और माहिरा शर्मा से कहते हैं कि आप दोनों जो कर रहे हैं वह दोस्ती नहीं लग रही है। दोस्ती से ज्यादा लग रहा है। पारस ने आकांक्षा को बाहर बोला है कि अगर थोड़ा एक्टिंग करुं या गेम खेलू तो तुम बुरा मत मानना। ये गेम कहा तक चल रहा है पारस। इसके बाद पारस कहते हैं सर प्लीज क्रिएटिव्स को कहिए यह बेकार की बातें ना करे पीछे।

सलमान खान को पारस की इस बात पर गुस्सा आ जाता है और वह कहते हैं कोई क्रिएटिव्स नहीं है। आकांक्षा ने मुझे फोन किया था कि मैं पता करुं तुम दोनों के बीच क्या चल रहा है। इसके बाद भी पारस किसी की सुनते नहीं और  तेज आवाज में बात करते हैं और सलमान खान की बात भी नहीं सुनते हैं।

आपको बता दें वीकेंड के वार में इस हफ्ते गौतम गुलाटी, विंदू दारा सिंह और करण सिंह ग्रोवर घर में बतौर गेस्ट आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन