1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिहार चुनाव: पंकज त्रिपाठी ने लोगों से कहा- बुद्धिमानी के साथ चुनियेगा अपना नेता

बिहार चुनाव: पंकज त्रिपाठी ने लोगों से कहा- बुद्धिमानी के साथ चुनियेगा अपना नेता

 Published : Oct 22, 2020 07:06 am IST,  Updated : Oct 22, 2020 07:06 am IST

पंकज त्रिपाठी जल्द ही वेब सीरीज मिर्जापुर-2 में दिखने वाले हैं।

 पंकज त्रिपाठी- India TV Hindi
 पंकज त्रिपाठी Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार चुनाव से पहले लोगों के लिए एक रूचिकर वीडियो बनाया है। त्रिपाठी बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, "बूथों को मतदान से एक दिन पहले और मतदान के दिन समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनर लगा होगा। मतदान केंद्रों में प्रवेश और बाहर करने पर साबून, पानी और हैंड सैनिटाइजर मुहैया कराया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए केंद्र पर सर्किल बनाए गए हैं। ईवीएम का बटन को दबाने के लिए ग्लव्स दिया जाएगा। बूथ पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा और कई सारी तैयारियां की जाएंगी, जिससे लोग बेखौफ होकर मतदान कर सकें। अब यह नागरिकों के तौर पर हमपर है कि हम अपनी जिम्मेदारी निभाएं और बुद्धिमानी पूर्वक अपना नेता चुनें।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, त्रिपाठी जल्द ही वेब सीरीज मिर्जापुर-2 में दिखने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन