1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने की शादी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने की शादी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 30, 2016 11:43 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 11:43 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके प्रेमी करण सिंह ग्रोवर आज शाम यहां बंगाली शादी समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। शादी दक्षिण मुंबई के एक होटल में हुई। यह एक निजी समारोह था

Bipasha and Karan got married on April 30, 2016- India TV Hindi
Bipasha and Karan got married on April 30, 2016

मुंबई: अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके प्रेमी करण सिंह ग्रोवर आज शाम यहां बंगाली शादी समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। शादी दक्षिण मुंबई के एक होटल में हुई। यह एक निजी समारोह था जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की जिनमें बिपाशा के पूर्व प्रेमी और अब करीबी मित्र डिनो मोरिया और हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवानी शामिल थे।

बिपाशा ने बंगाली दुल्हन की पारंपरिक लाल किनारी वाली सफेद साड़ी के स्थान पर सुनहरे और लाल रंग की लहंगा साड़ी पहनी थी, लेकिन उनका मेक-अप पारंपरिक बंगाली दुल्हन जैसा था। करण पंजाबी सिख हैं। बिपाशा ने चूडि़यां भी पहनी हुई थीं जो लाल और सफेद रंग की थी जो खासतौर पर पंजाबी दुल्हनें पहनती हैं।

34 वर्षीय दुल्हा करण सफेद शेरवानी में अच्छे लग रहे थे। करण समारोह स्थल पर घोड़ी के बजाय सेगवे पर बैंड बाजा के बीच पहुंचे। बंगाली रस्म रिवाज का अनुसरण करते हुए दुल्हन ने पान के पत्तों से अपना चेहरा ढंका हुआ था और दुल्हा पीढ़ी पर बैठा हुआ था जिसके सात बार दुल्हन ने चक्कर काटे।

शादी के बाद सफेद थीम पर आधारित स्वागत समारोह और रात्रि भोज होगा जिसमें दंपति के बॉलीवुड के दोस्तों के शिरकत करने की उम्मीद है। आज दिन में दंपति का हल्दी का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। शादी समारोह 28 अप्रैल को बंगाली रस्म रिवाजों के मुताबिक, पूजा के साथ शुरू हुआ था। मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम कल आयोजित हुआ। इसमें शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी और सोफी चौधरी जैसे बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी।

दंपति 2015 में हॉरर फिल्म एलोन में साथ दिखने के बाद से डेटिंग कर रहे थे। बिपाशा की पहली शादी है जबकि करण की तीसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले टीवी अभिनेत्रियों श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन