1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्थडे स्पेशल: कुछ ऐसी थी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात

बर्थडे स्पेशल: कुछ ऐसी थी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात

 Published : May 01, 2020 08:49 am IST,  Updated : May 01, 2020 09:32 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। वह दो साल पहले विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।

anushka sharma virat kohli- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा बर्थडे स्पेशल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था। अनुष्का लॉकडाउन में पति विराट के साथ समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और विराट के साथ गेम खेलते हुए, मस्ती करते हुए वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। पर क्या आपको पता है इस क्यूट कपल की पहली मुलाकात कहां और कैसे हुई थी? आइए आपको दोनों की पहली मुलाकात और विराट के रिएक्शन के बारे में बताते हैं।

विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक टीवी एड के दौरान हुई थी। विराट ने अमेरिकन होस्ट ग्राहम बेनसिंगर के टॉक शो 'डेप्थ विद ग्राहम बेनसिंगर' में अनुष्का से पहली मुलाकात के बारे में बताया था। उन्होंने बताया- वह अनुष्का से वह पहली बार 2013 में एक शैम्पू के एड के दौरान मिले थे। मैं एड के लिए काफी उत्साहित था मगर जब मैंने अपने मैनेजर बंटी से पूछा कि इस एड में मेरे साथ कौन है तो उन्होंने बताया अनुष्का शर्मा। यह बात सुनकर मैं काफी चौंक गया था। सोचने लगा कि एक फ्रेम में एक एक्ट्रेस के साथ कैसे एक्टिंग करुंगा। मैं बहुत अजीब दिखूंगा, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करुं।

विराट ने आगे बताया- जब अनुष्का सेट पर आई तो मैं पहले से घबराया हुआ था। घबराहट दूर करने के लिए  मैंने मजाक करना शुरू कर दिया। सेट पर वह मुझसे लंबी दिख रही थीं। मैंने उनसे पूछा क्या तुम्हे इससे ज्यादा हील नहीं मिली। इस पर अनुष्का ने कहा- एक्सक्यूज मी? मैंने बात संभालने के लिए कहा मैं मजाक कर रहा था। यह मजाक काफी अजीब था मैं पागलों की तरह बर्ताव कर रहा था।

इस मुलाकात के बाद अनुष्का और विराट एक-दूसरे से मिलते रहे। दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी ऑफिशियली नहीं कहा मगर दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विराट और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन