1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: फिल्मों में आने से पहले ये काम करते थे अर्जुन कपूर

Birthday Special: फिल्मों में आने से पहले ये काम करते थे अर्जुन कपूर

 Published : Jun 25, 2019 11:10 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 10:14 am IST

अर्जुन कपूर 26 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं।उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी खास बातें।

Arjun kapoor- India TV Hindi
Arjun kapoor Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) का 26 जून को जन्मदिन होता है। फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले इस साल जन्मदिन मनाने के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो चुके हैं। 2012 से फिल्मों में कदम रखने वाले अर्जुन अभी तक 10 फिल्मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले अर्जुन का वजन 140 किलो हुआ करता था। मगर बाद में उन्होंने 50 किलो वजन कम किया और बॉलीवुड में कदम रखा। आइए जानते हैं अर्जुन के बारे में कुछ और खास बातें।

अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई के चेम्बूर में हुआ था।

बॉलीवुड में बतौर एक्टर आने से पहले अर्जुन असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। वह 'कल हो ना हो' में निखिल आडवाणी को असिस्ट कर चुके हैं। इसके साथ ही 'सलाम-ए-इश्क', 'वॉन्टेड' और 'नो एंट्री' में भी अर्जुन ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

अर्जुन का वजन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले 140 किलो हुआ करता था। सलमान खान के कहने पर उन्होंने वजन कम किया था। सलमान खान अर्जुन को अपने साथ जिम में एक्सराइज भी करवाते थे।

अर्जुन ने पहली बार फिल्म 'औरंगजेब' में डबल रोल निभाया था।

खबरों के मुताबिक सलमान खान की बहन अर्पिता और अर्जुन 2 साल तक रिलेशनशिप में थे। जिसके बाद ब्रेकअप हो गया। मगर सलमान खान और अर्जुन कपूर के रिश्ते अभी भी काफी अच्छे हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने करियर के शुरूआती समय में आदित्य चोपड़ा के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था।

इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप में होने की खबरें हैं। दोनों साथ में पार्टी करते और डिनर डेट पर जाते नजर आते हैं। अर्जुन और मलाइका जन्मदिन मनाने के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन