1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन कोरोना वायरस से संक्रमित- रिपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन कोरोना वायरस से संक्रमित- रिपोर्ट

 Published : Dec 07, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 10:19 pm IST

हाल ही में वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। 

 Kriti Sanon- India TV Hindi
कृति सेनन कोरोना वायरस से संक्रमित Image Source : INSTA- KRITI SANON

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी कोविड वायरस से संक्रमित हो गई हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने ये खुलासा किया है कि कृति सेनन भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। कृति सेनन हाल ही में चंडीगढ़ से लौटी हैं, जहां वह राजकुमार राव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कृति ने विमान से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें घोषणा की गई थी कि वह चंडीगढ़ में अपने कार्यक्रम को पूरा करने के बाद घर लौट रही हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने बेड के साथ तस्वीर शेयर करके भी बताया था कि वो 15 दिन बाद अपने बेड पर वापस आकर खुश हैं।

हाल ही में वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वे चंडीगढ़ में 'जुग जुग जेयो' की शूटिंग कर रहे थे। अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी फिल्म का हिस्सा हैं, हालांकि वो वायरस से संक्रमित नहीं हैं। 

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वरुण धवन ने शेयर की अपनी तस्वीर, कही ये बात

वरुण धवन ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव होने के खबर की पुष्टि की है। वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों को 'विटामिन' बताते हुए लिखा, "विटामिन फ्रेंडस..तो जैसे कि कोरोना काल में मैं काम पर निकला तो कोविड-19 की चपेट में आ गया।"

उन्होंने आगे लिखा, "प्रोडक्शन के द्वारा सभी सावधानियां बरती गई, लेकिन जिंदगी में कुछ भी निश्चित नहीं है, खासकर कोविड-19 तो बिल्कुल नहीं। इसलिए कृपया अधिक सावधानी बरतें। मेरे ख्याल से मैं और अधिक सावधान रह सकता था। लोग मुझे जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं भेज रहे हैं और इस वक्त मेरा जुनून काफी ज्यादा है। शुक्रिया।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन