1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pics: श्रीदेवी, और रवीना टंडन इस तरह मनाया करवा चौथ, शिल्पा शेट्टी ने आईफोन में चांद देखकर खोला व्रत

Pics: श्रीदेवी, और रवीना टंडन इस तरह मनाया करवा चौथ, शिल्पा शेट्टी ने आईफोन में चांद देखकर खोला व्रत

 Published : Oct 09, 2017 06:37 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 08:29 pm IST

बॉलीवुड की खूबसूरत लेडीज ने भी करवा चौथ का व्रत रखा और शाम को पूजा करके व्रत खोला।

Bollywood Actress Karwa Chauth Celebration-Sridevi, Raveena...- India TV Hindi
Bollywood Actress Karwa Chauth Celebration-Sridevi, Raveena Tandon, Shilpa Shetty

नई दिल्ली: रविवार को देशभर में धूम-धाम से करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कैसे पीछे रहते, बॉलीवुड की खूबसूरत लेडीज ने भी करवा चौथ का व्रत रखा और शाम को पूजा करके व्रत खोला। वैसे तो कई सितारे अपने घर में करवा चौथ मनाते हैं, लेकिन अनिल कपूर के घर में कई सितारों को जमघट लगता है, और सितारे वहीं अपना व्रत खोलते हैं।

रविवार की शाम अनिल कपूर के घर अभिनेत्री श्रीदेवी, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, संजय कपूर की पत्नी महीप संधू और चंकी पांडे की पत्नी भावना व्यास समते कई महिलाएं पहुंच गई। सभी सुहागिन एक्ट्रेसेस ने साथ में करवा चौथ की पूजा की। इस मौके पर वरुण धवन की मां और भाभी जाह्नवी धवन भी मौजूद थीं।

​​

करवा चौथ की पूजा के बाद सभी हीरोइन्स ने अपनी पति के साथ व्रत खोला और फिर साथ में खाना खाया। इन सितारों ने खूब सारी तस्वीरें अपने सोशल साइट्स पर अपलोड की है। तस्वीरों में रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी समते अनिल कपूर, संजय कपूर की पत्नी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी ने राजस्थानी स्टाइल की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने चलनी में अपने पति राज कुंद्रा को देखकर पानी पिया। खास बात यह थी कि बारिश की वजह से मुंबई में चांद नहीं दिख रहा था, ऐसे में पति राज कुंद्रा ने अपने आईफोन में चांद की तस्वीर शिल्पा को दिखाई, जिसके बाद शिल्पा ने जल चढ़ाकर अपना व्रत खोला।

करवा चौथ की पूजा के बाद सभी हीरोइन्स ने अपनी पति के साथ व्रत खोला और फिर साथ में खाना खाया। इन सितारों ने खूब सारी तस्वीरें अपने सोशल साइट्स पर अपलोड की है। तस्वीरों में रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी समते अनिल कपूर, संजय कपूर की पत्नी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं।

 शिल्पा ने डिनर करते हुए भी एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो बता रही हैं कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने उनकी काफी खातिरदारी की है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन