1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए फिल्मी हस्तियों ने लिया क्रिकेट मैच का सहारा

कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए फिल्मी हस्तियों ने लिया क्रिकेट मैच का सहारा

 Published : Oct 23, 2017 07:50 am IST,  Updated : Oct 23, 2017 07:50 am IST

देशभर में कैंसर को लेकर लोगों के बीच काफी जागरूकता बढ़ाई जा रही है। कई फिल्मी हस्तियों ने इस मामले आर्थिक मदद तक की है। हाल ही में अभिनेता रजनीश दुग्गल, जायद खान और साकिब सलीम जैसे फिल्म सितारों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके रोगियों...

zayed- India TV Hindi
zayed

मुंबई: पिछले कुछ वक्त से देशभर में कैंसर को लेकर लोगों के बीच काफी जागरूकता बढ़ाई जा रही है। कई फिल्मी हस्तियों ने इस मामले आर्थिक मदद तक की है। हाल ही में अभिनेता रजनीश दुग्गल, जायद खान और साकिब सलीम जैसे फिल्म सितारों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके रोगियों की आर्थिक मदद के लिए एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला है। उन्होंने यह मैच 'इंक क्रिकेट ब्लास्ट 2017' के तहत खेला। रजनीश के निकट परिजन में से भी कोई इस बीमारी से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी पहल है और मैं हमेशा सामाजिक मुद्दे के लिए तैयार रहता हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मेरे जीवन में एक व्यक्ति इससे पीड़ित है और कैंसर ऐसा है जिससे मैं हमेशा से किसी न किसी रूप में जुड़ा हुआ हूं। ऐसे में मैं समझता हूं कि मुझे इस मामले में हर वह चीज करनी चाहिए जो मैं कर सकता हूं।"

फिल्म 'फुकरे' के अभिनेता वरुण ने खेल में हिस्सा नहीं लिया लेकिन वह समर्थन देने के लिए वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा, "मेरा सामाजिक कार्यो से हमेशा संबंध रहा है। अगर आप सामाजिक कार्य को खेल से जोड़ दें तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। क्रिकेट भारत में बहुत बड़ा खेल है और इसे सामाजिक कार्य से जोड़ना बहुत अच्छी बात है।" साकिब ने कहा, "यह एक बेहतरीन अभियान है और क्रिकेट भारत में एक धर्म है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन