1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Celebs Daily Insta Update: वाइफ मान्यता के बर्थडे पर संजय दत्त का खास पोस्ट, मौनी रॉय की ये तस्वीर हो रही है वायरल

Celebs Daily Insta Update: वाइफ मान्यता के बर्थडे पर संजय दत्त का खास पोस्ट, मौनी रॉय की ये तस्वीर हो रही है वायरल

 Published : Jul 22, 2021 09:07 am IST,  Updated : Jul 22, 2021 12:44 pm IST

बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इंस्टाग्राम पोस्ट - India TV Hindi
बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इंस्टाग्राम पोस्ट  Image Source : INSTAGRAM: IMOUNIROY/SANJAYDUTT

बॉलीवुड और टीवी हस्तियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो ना सिर्फ खुद से जुड़ी अपडेट देते हैं, बल्कि उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं। 

संजय दत्त ने वाइफ मान्यता के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा- तुम मेरी फैमिली की बैक बोन हो और मेरी जिंदगी की रोशनी। तुम मेरे लिए क्या मायने रखती हो, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है, लेकिन तुम ये जानती हो। हमेशा साथ देने के लिए थैंक्यू।'

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि वो डॉल जैसी लग रही हैं। 

अनिल कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर करीना कपूर खान के साथ फोटो शेयर की है। दोनों एथनिक लुक में नज़र आ रहे हैं। उनकी तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है और उनका कहना है कि दोनों जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ नज़र आने वाले हैं। 

 

टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने गुलाबी रंग के आउटफिट में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है, जो इंटरनेट पर छा गया है। बता दें कि श्वेता इन दिनों रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नज़र आ रही हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन