1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड हस्तियों ने ‘XXX…’ में दीपिका के आत्मविश्वास को सराहा

बॉलीवुड हस्तियों ने ‘XXX…’ में दीपिका के आत्मविश्वास को सराहा

 Published : Jan 13, 2017 05:39 pm IST,  Updated : Jan 13, 2017 05:39 pm IST

दीपिका पादुकोण पिछले काफी वक्त से अपना हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों वह इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म में वह हॉलीवुड के एक्शन स्टार विन डिजल के साथ अहम किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले काफी वक्त से अपना हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों वह इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। फिल्म में वह हॉलीवुड के एक्शन स्टार विन डिजल के साथ अहम किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। गुरुवार को उनकी इस फिल्म का प्रीमियर आयोजित किया गया। आशुतोष गोवारिकर, इरफान खान, और प्रीति जिंटा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म में उनके आत्मविश्वास से भरपूर अभिनय की तारीफ की है।

इसे भी पढ़े:-

इस फिल्म में विन डिजल और डोनी येन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुरुवार को फिल्म का प्रीमियर हुआ, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। फिल्म को देखने के बाद कई सितारों ने ट्वीट कर दीपिका के अभिनय की तारीफ की।

आशुतोष गोवारिकर: बहुत शानदार दीपिका। हॉलीवुड में बेहद आत्मविश्वास के साथ शुरुआत और आप मारधाड़ से भरपूर फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में विन, डोनी और टोनी के साथ जम रही हैं।

इरफान खान: हॉलीवुड में आकर्षक, तेज-तर्रार और एक्शन के साथ कितना शानदार आगाज। यहां से सिर्फ आगे की उड़ान है दापिका, 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज'।

प्रीति जिंटा: दीपिका आपको 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के लिए बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि आप धूम मचाएंगी। आपको आज रात मुस्कुराते और चमकते हुए देखना अच्छा लगा।

जैकी भगनानी: 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के भारत में हुए प्रीमियर में दीपिका और विन के साथ बढ़िया समय बिताया। आपको फिल्म के लिए शुभकामनाएं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन