नई दिल्ली- बॉलीवुड में अभिनेत्रियां जब एक बार शादी कर लें तो उनका फिल्मी सफर काफी हद तक थम सा जाता है। वहीं जब वो एक बार मां बन जाए तब तो बॉलीवुुड में वापसी करना तो नामुमकिन ही समझिए। बढ़ता वजन, ढ़लती खूबसूरती जैसी चीजें उनकी वापसी के रास्ते में आड़े आती हैं। ऐसे में इनके लिए अपने आपको फिट रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- कमाल की खूबसूरत हैं इन बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियां, किसी अभिनेत्री से कम नहीं
इन्हीं में से कई ऐसी अभिनेत्रियां है जिन्होंने इस चुनौती को लिया है और मां बनने के बाद भी फिट और खूबसूरत रहने का ट्रेंड सेट किया है। बॉलीवुड की इन खूबसूरत बालाओं को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह एक मां हैं। इन अभिनेत्रियों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। एक पल के लिए तो मानो इनकी उम्र थम सी गई हो।
इन अभिनेत्रियों ने खुद को इतना ज्यादा फिट कर रखा है कि अगर इन्हें देखकर कोई ये कहे कि इनकी अभी शादी भी नहीं हुई है तो इसमें हैरानी वाली बात बिल्कुल नहीं होगी। योगा, सही डाइट और एकसरसाइज इनके फिट रहने के मंत्र है जिसकी वजह से ये हमारी 'FITTEST MOMS' की श्रेणी में फिट भी बैठती हैं। आइये जानते हैं कौन है वो अभिनेत्रियां-

1. मलाइका अरोड़ा खान: सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की पत्नी मलाइका एक 11 साल के बच्चे की मां हैं। लेकिन उन्होंने खुद को इतना ज्यादा फिट रखा है कि उन्हें किसी की मां कहना तो दूर, किसी की पत्नी कहना भी ठीक नहीं लगता। और अब भी कई लोगों के दिल उनके लिए धक-धक करते हैं।