मुंबई: भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के गैंड्र स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल विंबलडन खिताब जीतने से उत्साहित ऋषि कपूर, शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन सरीखी हस्तियों ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है। फिल्मोद्योग को न केवल इस जीत की खुशी है, बल्कि उन्हें शनिवार की सानिया की ऐतिहासिक जीत के पलों पर भी नाज है।
शाहरुख ने कहा सानिया और हिंगिस ने खुशी दी। बहुत बढ़िया खेला।
ऋषि कपूर ने कहा है विंबलडन में महिला युगल जीतने पर बधाई हो सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस।
यहां पेश है, सानिया-हिंगिस की जीत पर बॉलीवुड की ओर से आए ट्वीट :