1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Instagram Update: जैस्मीन भसीन का नया फोटोशूट, श्वेता तिवारी साड़ी में लगी बेहद खूबसूरत

Instagram Update: जैस्मीन भसीन का नया फोटोशूट, श्वेता तिवारी साड़ी में लगी बेहद खूबसूरत

 Published : Jul 19, 2021 06:50 am IST,  Updated : Jul 19, 2021 01:56 pm IST

बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इंस्टाग्राम लेटेस्ट पोस्ट - India TV Hindi
बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स इंस्टाग्राम लेटेस्ट पोस्ट  Image Source : INSTAGRAM: JASMIN BHASIN/SHWETA TIWARI

बॉलीवुड और टीवी हस्तियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो ना सिर्फ खुद से जुड़ी अपडेट देते हैं, बल्कि उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो जाती हैं।

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 में नज़र आ चुकीं जैस्मीन भसीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। 

अभिनेत्री श्वेता तिवारी हाल ही में राहुल वैद्य और दिशा परमार की रिसेप्शन पार्टी में दिखाई दी थीं, जहां उनके लुक की काफी चर्चा हुई। उन्होंने अब साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की हैं। बता दें कि राहुल और श्वेता दोनों ने 'खतरों के खिलाड़ी' रिएलिटी शो में हिस्सा लिया है।

 

सोनम कपूर लंबे समय बाद विदेश से भारत वापस लौटी हैं। जब वो एयरपोर्ट पहुंची थीं और उनके पिता व अभिनेता अनिल कपूर उन्हें रिसीव करने पहुंचे तो वो भावुक हो गई थीं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति आनंद आहूजा की तस्वीर शेयर की है और अपना प्यार जाहिर किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि सोनम कपूर विदेश में रह रहे अपने पति को मिस कर रही हैं। इस पोस्ट पर आनंद ने कमेंट भी किया है कि वो उनसे दोबारा मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कलरफुल ड्रेस में अपनी फोटोज शेयर की हैं, जो फैंस को पसंद आ रही है। उनके इस पोस्ट को 2 लाख 83 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन