1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोमन ईरानी ने की मराठी अभिनेत्री-ड्राइवर लक्ष्मी के साथ ऑटो की सवारी

बोमन ईरानी ने की मराठी अभिनेत्री-ड्राइवर लक्ष्मी के साथ ऑटो की सवारी

 Published : May 04, 2019 11:14 pm IST,  Updated : May 04, 2019 11:14 pm IST

हाल ही में बोमन ईरानी ने मराठी अभिनेत्री लक्ष्मी के साथ ऑटो की सैर की। बोमन ने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर की।

Boman Irani- India TV Hindi
Boman Irani Image Source : INSTAGRAM

हाल ही में बोमन ईरानी (Boman Irani) ने मराठी अभिनेत्री लक्ष्मी के साथ ऑटो की सैर की। लक्ष्मी मराठी अभिनेत्री होने के साथ ही ऑटो भी चलाती हैं। बॉलीवुड के अभिनेता ने उन्हें रियल लाईफ हीरो की संज्ञा दी और कहा कि उन्हें लक्ष्मी पर गर्व है।

59 वर्षीय अभिनेता लक्ष्मी से गुरुवार रात को मिले थे जब वह ऑटो चला रही थीं। बोमन ने उनका अभिवादन किया और उनके साथ ऑटो की सवारी की। 

बोमन ने इस घटना की वीडियो क्लिप शेयर की। उन्होंने साथ ही लक्ष्मी की प्रेरणादायक कहानी भी साझा की कि कैसे वह मराठी धारावाहिकों में अभिनय करने के साथ ही ऑटोरिक्शा भी चलाती हैं।

वायरल वीडियो में बोमन लक्ष्मी के बगल में चालक पर बैठे हैं।

बोमन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "इस अद्भुत सुपरलेडी लक्ष्मी से मिलिए, ये मराठी धारावाहिकों में अभिनय करती हैं, और इसके साथ ही यह रिक्शा भी चलाती हैं। वास्तव में प्रेरणादायी। एक रियल लाईफ हीरो। उम्मीद है कि आपको भी उनके रिक्शा की सवारी करने का मौका मिलेगा। ये वास्तविक ऊर्जा की स्रोत हैं। आप पर बहुत गर्व है लक्ष्मी। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

टाइगर श्रॉफ कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान राज कुंद्रा को ट्रेन, शेयर किया वीडियो

'सड़क 2' मेरे लिए नई शुरुआत नहीं है- महेश भट्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन