1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोनी कपूर ने पत्नी श्रीदेवी को किया याद, लिखा-तुम्हारे जाने के 900 दिनों के बाद भी तुम्हें हर पल याद करता हूं

बोनी कपूर ने पत्नी श्रीदेवी को किया याद, लिखा-तुम्हारे जाने के 900 दिनों के बाद भी तुम्हें हर पल याद करता हूं

 Published : Aug 13, 2020 06:04 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 06:11 pm IST

आज श्रीदेवी की 57वीं बर्थ एनिवर्सरी है। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को याद किया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

boney kapoor and sridevi- India TV Hindi
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया याद Image Source : INSTAGRAM/BONEYKAPOOR

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज 57वीं र्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर श्रीदेवी को उनके पति बोनी कपूर ने याद किया है। बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

बोनी कपूर ने लिखा-जान तुम्हारे जाने के 900 दिनों के बाद भी तुम्हें हर पल याद करता हूं। मगर आज तुम्हे थोड़ा ज्यादा याद कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है गुंजन में जानू का काम देखकर तुम बहुत खुश होतीं। काश तुम हमारे साथ यहां होतीं हमारी खुशी तुम्हारे बिना अधूरी है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार मेरी जिंदगी।

जाह्नवी कपूर ने भी मां श्रीदेवी को याद किया और एक अनदेखी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। जाह्ववी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आई लव यू मम्मा...।'

बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी 2018 को निधन हो गया था। वो  पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई एक पारिवारिक शादी अटेंड करने गई थीं, लेकिन वहां बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन