1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. TERRIBLE: जब श्रीदेवी की मौत हुई उस वक्त बोनी कपूर भी नहीं थे उनके पास

TERRIBLE: जब श्रीदेवी की मौत हुई उस वक्त बोनी कपूर भी नहीं थे उनके पास

 Published : Feb 25, 2018 11:37 am IST,  Updated : Feb 25, 2018 11:37 am IST

श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। उनकी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के लोग कायल थे।

श्रीदेवी- India TV Hindi
श्रीदेवी

नई दिल्ली: किसने सोचा था कि शादी में दुबई जाना श्रीदेवी के परिवार के लिए एक नाइटमेयर बन जाएगा। श्रीदेवी अपनी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ पारिवारिक शादी अटेंड करने दुबई गई थीं। कहा जा रहा था कि जाह्नवी के लिए ये पल सबसे ज्यादा दुखदाई है क्योंकि वो मुंबई में थीं। लेकिन स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के मुताबिक सिर्फ जाह्नवी ही नहीं बोनी कपूर भी मुंबई में थे।

जी हां, श्रीदेवी ने बोनी से कहा कि आप मुंबई लौट जाइए मैं छोटे से हॉलीडे के बाद लौटूंगी। बोनी कपूर श्रीदेवी की बात मानते हुए मुंबई लौट आए। लेकिन किसे पता था यहां लौटते हुए उन्हें इतनी बुरी खबर सुनने को मिलेगी। बोनी तुरंत दुबई लौट गए। बोनी के अलावा जाह्नवी कपूर और बोनी के छोटे भाई संजय कपूर भी दोबारा दुबई लौट गए।

श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था। उनकी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के लोग कायल थे। श्रीदेवी की कॉमिक टाइमिंग कमाल की थी।

श्रीदेवी ने अपने करियर की दूसरी पारी फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से की। यह फिल्म खूब पसंद की गई। आखिरी बार वह फिल्म ‘मॉम’ में अभिनय करती नजर आईं थीं। फिल्म तो ज्यादा हिट नहीं हुई लेकिन श्रीदेवी के अभिनय को काफी सराहना मिली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन