1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने निर्देशन की दुनिया में रखा कदम, पहली फिल्म 'रॉकेट गैंग' को लेकर कही ये बात

कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने निर्देशन की दुनिया में रखा कदम, पहली फिल्म 'रॉकेट गैंग' को लेकर कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : Aug 10, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 10:19 pm IST

कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस का कहना है कि उनकी निर्देशन में बन रही पहली फिल्म एक मजेदार और इमोशनल एंटरटेनर है। 

बॉस्को की 'रॉकेट गैंग' एक डांस हॉरर कॉमेडी फिल्म- India TV Hindi
बॉस्को की 'रॉकेट गैंग' एक डांस हॉरर कॉमेडी फिल्म Image Source : INSTAGRAM/BOSCOMARTIS

कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस का कहना है कि उनकी निर्देशन में बन रही पहली फिल्म एक मजेदार और इमोशनल एंटरटेनर है। इस डांस हॉरर कॉमेडी का हिस्सा बनकर वह काफी रोमांचित है जिसे रियल टाइम वर्चुअल रिएलिटी फॉर्मेट में शूट किया जाएगा। 

मार्टिस ने कहा, "यह मेरे लिए एक भावुक दिन है क्योंकि मैं एक फिल्मकार के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को संभालने जा रहा हूं। शैली-परिभाषित फिल्म 'रॉकेट गैंग' एक मजेदार और इमोशनल एंटरटेनर है जिसे दर्शक अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। मैं शूट करने के लिए इस शानदार, गेम चेंजिंग रियल टाइम वर्चुअल रिएलिटी तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए काफी रोमांचित हूं, इसे यथासंभव वास्तववादी बनाने के लिए हम एक 3डी वर्चुअल सेट का भी निर्माण कर रहे हैं।"

संजय दत्त अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर, सांस लेने में तकलीफ के बाद कराया गया था भर्ती

उन्होंने आगे कहा, "एक शानदार फिल्म को शानदार वर्चुअल प्रोडक्शन की जरूरत पड़ती है।"

'रॉकेट गैंग' में आदित्य सील और निकिता दत्ता सहित और भी कई कलाकार होंगे। इसमें रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भाग लिए कुछ चुनिंदा प्रतिभागियों को भी शामिल किया गया है। जी स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग अगले कुछ महीनों में शुरू होगी और इसे अगले साल गर्मियों में रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन