1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection Day 2: ’रेस 3’ को ईद पर मिली जबरदस्त ईदी, दो दिन में ही फिल्म ने की रिकॉर्ड कमाई

Box Office Collection Day 2: ’रेस 3’ को ईद पर मिली जबरदस्त ईदी, दो दिन में ही फिल्म ने की रिकॉर्ड कमाई

 Published : Jun 17, 2018 12:33 pm IST,  Updated : Jun 17, 2018 12:33 pm IST

सलमान खान की फिल्म रेस 3 क्रिटिक्स को नहीं पसंद आई लेकिन सलमान के फैंस जबरदस्त संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।

Box Office Collection Day 2- India TV Hindi
Box Office Collection Day 2 Image Source : PTI

नई दिल्ली: सलमान खान फिल्म रेस 3 क्रिटिक्स को नहीं पसंद आई लेकिन सलमान के फैंस जबरदस्त संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। शनिवार को ईद थी और फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। पहले दिन जहां फिल्म ने 29 करोड़ 17 लाख का बिजनेस किया, वहीं ईद वाले दिन फिल्म ने लंबी छलांग लगाते हुए 38 करोड़ 14 लाख का कारोबार कर लिया।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी दी। फिल्म की कुल कमाई 67 करोड़ 31 लाख हो चुकी है। रविवार को भी अच्छी कमाई की उम्मीद है। फिल्म वीकेंड तक 100 करोड़ की कमाई आसानी से कर लेगी। हालांकि फिल्म की माउथ पब्लिसिटी अच्छी नहीं है, इसलिए ऐसा हो सकता है कि वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़े।

रेस 3 मशहूर रेस सीरीज का हिस्सा है। पिछली फिल्मों में जहां सैफ अली खान लीड रोल में थे और अब्बास मस्तान ने फिल्म डायरेक्ट की थी, वहीं इस बार फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं और रेमो डिसूजा ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे सितारे लीड रोल में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन