1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार के भाई असलम खान का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

दिलीप कुमार के भाई असलम खान का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

 Edited By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Aug 21, 2020 09:13 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 10:33 am IST

दिलीप कुमार के भाई असलम खान की उम्र 88 साल थी। कुछ दिनों पहले कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Breaking News Dilip Kumar brother Aslam khan- India TV Hindi
दिलीप कुमार के भाई असलम खान का निधन Image Source : INSTAGRAM

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भाई असलम खान का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। वो 88 साल के थे। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वो डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से भी ग्रस्त थे। 

बता दें कि दिलीप कुमार के दूसरे भाई एहसान खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एहसान की उम्र 90 साल है। 

इससे पहले कई अन्य सेलेब्स भी कोरोनोवायरस का शिकार हो चुके हैं। इनमें बच्चन परिवार भी शामिल है। वहीं, सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम भी कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन