1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का निधन, मोहाली के अस्पताल में ली आखिरी सांस

 Published : Feb 24, 2021 12:52 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 01:11 pm IST

गायक सरदूल सिकंदर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वह गुर्दे के रोग और डायबटीज जैसी कई प्रकार की बीमारी से पीड़ित थे।

सरदूल सिकंदर- India TV Hindi
सरदूल सिकंदर Image Source : TWITTER/@OFFICEOFSSBADAL

दिग्गज पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। गायक सरदूल सिकंदर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वह गुर्दे के रोग और डायबटीज जैसी कई प्रकार की बीमारी से पीड़ित थे।

सरदूल सिकंदर के निधन पर दिग्गज पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी ने  सरदूल सिकंदर के निधन पर दुख जताया है।  मेंहदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, बहुत दुख भरी खबर है कि सरदूल सिकंदर साहब नहीं रहे। यह हमारे परिवार और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सिंगर के निधन पर गहरा दुख जताया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''महान पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। हाल ही में उनकी कोरोना वायरस की जांच की गई थी और उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।''

पंजाब के नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी सिंगर के निधन पर गहरा दुख जताता है। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।  सुखबीर सिंह बादल ने लिखा, ''महान पंजाबी प्लेबैक सिंगर सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए प्रार्थना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे!''

ऐसा बताया जा रहा है कि वह 15-20 दिनों से अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि उनकी मृत्यु कोरोना से हुई थी, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि सिंगर का निधन किस वजह से हुआ है।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने भी महान गायक के निधन पर शोक व्यक्त कर रही है। जैसे ही सरदूल सिकंदर की मौत की खबर सोशल मीडिया पर आई, फैंस ने सिंगर प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “दिग्गज पंजाबी सिंगर सरदूल जी के निधन एक दुखद समाचार है। उनके शानदार गीत हमेशा उनके फैंस की यादों में उन्हें जिंदा रखेंगे।”

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन